बस्ती, निज संवाददाता। व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के दर्ज मुकदमे में एक आरोपी को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी ईंट-भट्ठे से पूर्व महुआरी बाग के पास से वांछित आरोपी अमित सिंह उर्फ बब्लू निवासी रामपुर रेवती थाना मुण्डेरवा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अमित सिंह वर्तमान में जिगना, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर में रह रहा था। मुंडेरवा थाने पर बीते सोमवार को मृतक उमेश अग्रहरि के पुत्र राहुल अग्रहरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गंगा सिंह उर्फ लोटन और अमित सिंह उर्फ बबलू निवासी रामपुर रेवती, थाना मुण्डेरवा ने उनके पिता से ऋण संबंधी लेन-देन के विवाद में लगातार धन की मांग कर रहे थे।
इसे लेकर मानसिक प्रताड़ना के साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके चलते गत 21 जून को उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनके पिता के मोबाइल फोन में कथित रूप से आरोपियों के स्तर से धन की मांग, धमकी एवं मानसिक उत्पीड़न से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी सुरक्षित हैं। जिन्हें जांच के दौरान उपलब्ध कराया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अमित सिंह को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसएसआई अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल पुनीत पाठक, देवानन्द और कांस्टेबल कामोद कुशवाहा शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play