Ai+ की Nova Series की धमाकेदार एंट्री, फ्लिप फोन से लेकर टैबलेट तक इतने डिवाइस हुए लॉन्च, देखें डिटेल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Nova Series Launched: स्मार्टफोन मार्केट में लगातार बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच Ai+ ने अपनी नई Nova Series लॉन्च करके एक साथ कई कैटेगरी में एंट्री मार दी है. यह लॉन्च सिर्फ फोन तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी ने टैबलेट, ऑडियो डिवाइस और एक नया वियरेबल भी पेश किया है. खास बात यह है कि हर डिवाइस अलग जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन मिल सकें.
Ai+ ने Nova Series के तहत तीन अलग-अलग स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग यूजर बेस को ध्यान में रखते हैं. एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम डिजाइन तक, हर फोन में कुछ खास देखने को मिलता है.
Nova 2 इस सीरीज का सबसे किफायती फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹8,999 रखी गई है. इसमें 50MP का रियर कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और डुअल-मोड 5G सपोर्ट मिलता है. यह फोन पांच रंगों में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 14 अप्रैल से शुरू होगी.
Nova 2 Ultra उन यूजर्स के लिए है जो थोड़ा ज्यादा पावर और प्रीमियम फील चाहते हैं. इसमें Sony IMX752 50MP कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी देता है. साथ ही Dimensity 7400 प्रोसेसर और VC कूलिंग सिस्टम इसे स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए तैयार करता है. इसकी एक खास बात डायनामिक लाइटिंग है, जो कॉल और नोटिफिकेशन पर रिएक्ट करती है. इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है और यह 17 अप्रैल से उपलब्ध होगा.
Nova Flip इस सीरीज का सबसे अलग और प्रीमियम डिवाइस है. इसमें क्लैमशेल डिजाइन दिया गया है, जो पुराने फ्लिप फोन्स की याद दिलाता है, लेकिन मॉडर्न टच के साथ. इसमें 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह मई में लॉन्च होगा.
तीनों स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह सॉफ्टवेयर क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस देता है. साथ ही NxtPrivacy Dashboard के जरिए यूजर्स को यह देखने की सुविधा मिलती है कि उनका डेटा कैसे इस्तेमाल हो रहा है.
Ai+ ने PulseTab के जरिए टैबलेट मार्केट में भी कदम रखा है. इसमें 10.95-इंच का FHD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है. इसके अलावा क्वाड स्पीकर्स, डुअल सिम और Wi-Fi सपोर्ट भी दिया गया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह मई में उपलब्ध होगा.
सिर्फ फोन और टैबलेट ही नहीं, कंपनी ने NovaPod Beats और NovaPods Air जैसे नए ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं. इसके साथ ही RotateCam 4G स्मार्टवॉच भी लॉन्च की गई है, जिसमें स्टैंडअलोन कॉलिंग, GPS और रोटेटिंग कैमरा जैसी खासियतें मिलती हैं.
Ai+ के सभी नए डिवाइस मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इन्हें Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक यह लाइनअप पहुंच सके.
ये भी पढ़ें- ChatGPT और Claude की टक्कर में मार्क जुकरबर्ग का नया AI मॉडल लॉन्च

न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News