Shreyas Iyer becomes India’s third oldest t20i captain: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही है दो टी-20 मैचों की सीरीज से भारतीय टी-20 टीम में कप्तानी के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। सूर्यकुमार यादव के बाद अब श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की कमान संभाल ली है। वे टीम इंडिया की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 15वें कप्तान बने हैं। साथ ही उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की है। वे भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले तीसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। श्रेयस अय्यर अब आधिकारिक तौर पर भारतीय टी-20 टीम के तीसरे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में टी-20 टीम की कप्तानी संभालने वाले क्रिकेटरों में पहले स्थान पर शिखर धवन का नाम है, जिन्होंने 35 साल 232 दिन की उम्र में टीम इंडिया की टी-20 क्रिकेट में कप्तानी की। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव का नाम है, जो 33 साल 70 दिन की उम्र में टीम इंडिया के टी-20 कप्तान बने थे। अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर का नाम रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए आ गया है। श्रेयस अय्यर 31 साल 202 दिन की उम्र में टीम इंडिया टी-20 कप्तान बने हैं। रोहित शर्मा 30 साल 234 दिनों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जबकि केएल राहुल ने 30 साल 143 दिन की उम्र में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।
35 साल 232 दिन – शिखर धवन
33 साल 70 दिन – सूर्यकुमार यादव
31 साल 202 दिन – श्रेयस अय्यर *
30 साल 234 दिन – रोहित शर्मा
30 साल 143 दिन – केएल राहुल
श्रेयस अय्यर ने एक और खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वे 100 से अधिक टी-20 मैच खेल लेने के बाद टीम इंडिया के टी-20 कप्तान बनने वाले पहले प्लेयर हैं। उन्होंने कप्तान बनने से पहले आईपीएल, इंटरनेशनल और घरेलू मिलाकर कुल 114 टी-20 मैच खेल लिए हैं, इसके बाद उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी मिली है। रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 80 टी-20 मैचों के बाद कप्तानी मिली थी। विराट कोहली 72 टी-20 मैचों के बाद कप्तान बने थे, जबकि केएल राहुल 42, ऋषभ पंत 30 और शिखर धवन 21 टी-20 मैचों के बाद कप्तान बने थे।
114 – श्रेयस अय्यर
80 – रोहित शर्मा
72 – विराट कोहली
42 – केएल राहुल
30 – ऋषभ पंत
21 – शिखर धवन
विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play