डीएम निभाएंगे उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सारण व सोनपुर आयोजना क्षेत्र में मास्टर प्लान के क्रियान्वयन को मिलेगी रफ्तार विकास योजनाओं की निगरानी होगी और प्रभावी छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण और सोनपुर के शहरी विकास को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। अब इन दोनों आयोजना क्षेत्रों में विकास योजनाओं की कमान सीधे प्रमंडलीय आयुक्त के हाथों में होगी।
राज्य सरकार ने बिहार शहरी आयोजना तथा विकास नियमावली, 2014 में संशोधन करते हुए संबंधित आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का पदेन अध्यक्ष प्रमंडलीय आयुक्त को तथा जिला पदाधिकारी को पदेन उपाध्यक्ष नामित करने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद नई व्यवस्था लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के इस निर्णय का सीधा लाभ सारण और सोनपुर आयोजना क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है।
दोनों क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार, आवासीय कॉलोनियों, व्यावसायिक परिसरों और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं के बेहतर नियोजन और समयबद्ध क्रियान्वयन में यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि अब तक आयोजना क्षेत्र प्राधिकारों के गठन और शीर्ष पदों को लेकर बनी रहने वाली प्रशासनिक दुविधा समाप्त हो जाएगी। प्रमंडलीय आयुक्त के अध्यक्ष बनने से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जबकि जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष के रूप में स्थानीय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगे। नई व्यवस्था के लागू होने से मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत एवं ग्रीनफील्ड परियोजनाओं की स्वीकृति, निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी आने की संभावना है।
साथ ही विकास योजनाओं से संबंधित फाइलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब कम होगा और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा। सारण और सोनपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी, यातायात, सार्वजनिक सुविधाओं तथा नियोजित शहरी विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं को अब उच्च प्रशासनिक स्तर पर सीधे मॉनिटरिंग मिलेगी। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होगी। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को शहरी नियोजन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play