—विज्ञापन—
Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स की बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो जल्द ही हटने जा रही हैं. इन फिल्मों को अगर आपने नहीं देखा है तो आज ही इन मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें, नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है. इन फिल्मों में कई बड़ी फिल्में भी शामिल हैं. चलिए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली हैं.
साल 2017 में आई ‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक ब्लैक लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फ्रेंड्स के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
‘सोनिक द हेजहोग’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली और अपने दोस्तों के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. इस एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म को जेफ फाउलर ने डायरेक्ट किया है.
साल 2004 में आई ये कॉमेडी क्राइम फिल्म भी नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली है. इस फिल्म में मार्लन वेयन्स, शॉन वेयन्स, टेरी क्रूज, बिजी फिलिप्स और जैम किंग लीड रोल में हैं. इस फिल्म को कीनन आइवरी वेयन्स ने डायरेक्ट किया है.
साल 2017 की ये एक्शन कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको जैक एफ्रॉन, केली रोहरबाक और डेविड हैसलहॉफ लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की रील्स भी काफी फेमस है.
साल 2019 में आई ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स को अलविदा कहने वाली है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टेलर रसेल, लोगन मिलर, डेबोरा एन वोल और निक डोडानी लीड रोल में हैं.
साल 2017 में आई रोमांटिक ड्रामा भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में टिमोथी चालमेट, आर्मी हैमर और माइकल स्टुहलबर्ग लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की IMDb रेटिंग भी 7.8 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
साल 2014 में आई ‘नो गुड डीड’ भी नेटफ्लिक्स को जल्द ही छोड़ने वाली है. सैम मिलर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इदरीस एल्बा, ताराजी पी हेंसन, लेस्ली बिब्ब, केट डेट कैस्टिलो भी लीड रोल में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in