UP Live News: यूपी में नवजात का कटा सिर मिला, सीएम योगी ने किया सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान – Live Hindustan

cm yogi
UP Live News: शादी से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। शुक्रवार रात को दोनों के शव दुर्गापुरम कॉलोनी में एक बंद कमरे में मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। अयोध्या में कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकट, मजरे गिरिजा भवानी का पुरवा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने की बात सामने आई। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साल के अंदर राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान करते हुए रविवार को कहा कि अपने अब तक के नौ साल के कार्यकाल में नौ लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दे चुकी उनकी सरकार ने सकुशल और पारदर्शी तरीके से देश में सर्वाधिक नियुक्तियां करने का रिकॉर्ड कायम किया है।

अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम केशव का पलटवार
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार व संगठन में एकजुटता का संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि 2027 क्या, 2047 तक भी सैफई परिवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए कहा, सपा बहादुर अखिलेश यादव, आपके इशारों पर मर्यादा लांघकर ‘फर्जी पीडीए’ परोसने वालों को प्रदेश की जागरूक जनता भली-भांति पहचानती है। उन्होंने कहा, “सदन में आपकी भाषा व आचरण ही आपके समर्थकों की शैली एवं व्यवहार में साफ दिखते हैं और यही आपकी राजनीति की असल फितरत भी उजागर करते हैं। मौर्य ने दावा किया, साफ है कि 2027 क्या, 2047 तक भी सैफई परिवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा। सपा का पूरा इतिहास अराजकता, जुल्म और गुंडागर्दी के काले पन्नों से भरा रहा है, जिसे प्रदेश की जनता अब दोबारा स्वीकार नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलेगा और सुशासन कायम रहेगा।
मुख्यमंत्री ने किया एक साल में डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पदों पद भर्ती का ऐलान
सीएम योगी ने नव चयनित कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) एवं दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों के 609 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति और साफ नीयत की वजह से ही प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के अंदर नौ लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गयी है। उन्होंने कहा, ‘देश के अंदर किसी भी राज्य में सबसे अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का यह रिकॉर्ड है… और हम अभी लगातार नियुक्तियां कर रहे हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्तियां करेगी। आदित्यनाथ ने कहा, अकेले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया संपन्न करेगा। इसके अलावा शिक्षा सेवा चयन आयोग हजारों शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग लगभग 15 भर्तियां इस साल संपन्न कराएगा। इसके अलावा पुलिस में भी भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है।
थप्पड़ का बदला हत्या! ससुराल गए युवक को ममेरे भाई ने मार डाला, खुरपे से किए वार
प्रतापगढ़ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जब परिवार के साथ दिल्ली में रहने वाला युवक में मौसी के घर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने के बाद मायके आई पत्नी से मिलने पहुंच गया। पत्नी के पास मौजूद उसके चचेरे मामा के बेटे ने विवाद के बाद धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह साइकिल छोड़कर भाग निकला।
पूरी खबर पढ़ें
करप्शन का भार नहीं ले पा रही टंकी; सिद्धार्थनगर हादसे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा
सिद्धार्थनगर हादसे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार का भार पानी की टंकी सहन नहीं कर पाई होगी। जिसके चलते सीढ़ी समेत छज्जा टूट गया। इस टंकी की पाइपलाइन 5 कालिदास मार्ग तक जाती है। उन्होने लड़कों को बचाने के लिए सेना को धन्यवाद दिया।
पूरी खबर पढ़े
तमंचे से क्लर्क को मार ली गोली; सुसाइड नोट में पत्नी की 3 शादियों का जिक्र
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 में शनिवार शाम निजी विश्वविद्यालय में क्लर्क ने अवैध तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद, अलगाव और तीन दिन पहले बेटे को साथ ले जाने की घटना से युवक परेशान था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पूरी खबर पढ़ें
तीसरी मंजिल से गिराई ईंट मामूम के सिर पर गिरी, बुरी तरह घायल;बंदरों ने किया कांड
चंदौसी की कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवानी सुबह अपने घर के बाहर सड़क पर बैठकर चाय-बिस्किट खा रही थी। इसी दौरान कॉलोनी की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर मौजूद बंदरों ने ईंटों से खेलना शुरू कर दिया। अचानक एक बंदर ने दो ईंट नीचे फेंक दीं, जिनमें से एक सीधे बच्ची के सिर पर आ गिरी। तेज चोट लगने से शिवानी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।
पूरी खबर पढ़ें
गोंडा में टैंकर ने बाइक को कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत
गोंडा में नेशनल हाईवे पर कटरा शिवदयालगंज बाजार में रविवार को लगभग ढाई बजे तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बस्ती जिले के बाइक सवार पति-पत्नी तथा बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शवों को सीएचसी लेकर आई। श्हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। टैंकर पुलिस के कब्जे में है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा के रहने वाले मान सिंह (42), अपनी पत्नी उर्मिला (40) तथा बेटे युवराज उर्फ लवकुश (14) के साथ बाइक से अपनी बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में स्थित गांव ग्यारह सौ रेती स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। छह मई को उनके साले की बेटी की शादी है। रास्ते में थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास अयोध्या-गोंडा मार्ग पर रविवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर बाइक में ठोकर मार दी।
मुंडन संस्कार में गई दो सगी बहन समेत चार की डूबने से मौत
बलिया जिले में गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो सगी बहनों समेत चार लोग डूब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू कराई। एनडीआरफ को बुलाया गया। हालांकि उनके आने से पहले ही गोताखोरों की मदद से सभी की लाश बाहर निकाल ली गई। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई।
सीएम तेवर दिखाते हम आज कसीदे पढ़ रहे होते : अविमुक्तेश्वरानंद
गोरखपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमें गायों को सताने वाले असुरों को मारना है। इस कार्य के लिए हमारा सबसे बड़े हथियार के रूप में हमारी उंगली काम आने वाली है। उनका कहना है कि हमें गाय को राज्य माता घोषित करना है। इसके लिए आपको सीएम बनना पड़ेगा। इस मामले में सीएम कमजोर हैं। शंकराचार्य रविवार को रामगढ़झील के किनारे सहारा स्टेट स्थित भारत माता की प्रतिमा के सामने पत्रकारों व मौजूद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
सरयू नहर में फंसी पांच फीट लंबी डॉल्फिन को किया रेस्क्यू
गोण्डा के रेहरा बाजार रेंज क्षेत्र में सरयू नहर में फंसी एक डॉल्फिन को वन विभाग और विशेषज्ञ टीम ने मिलकर सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम धिरावनडीह ईटई रामपुर के पास सरयू नहर खंड- चार में शनिवार शाम डॉल्फिन के फंसे होने की सूचना मिली। नहर में पानी कम होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी।
डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को अलर्ट किया गया और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से टीएसए की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। जरूरी अनुमति मिलने के बाद टीम ने रात में ही रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी।
तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत, दो घायल, एक गंभीर
बहराइच कर्नेलगंज मार्ग के सखावत नगर के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक पैर की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटे आई है। दुर्घटना की सूचना के आधार घंटे बाद तक एंबुलेंस नही पहुंची। पुलिस ने निजी वाहन की मदद से घायल को चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
रेल लाइन के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बाराबंकी में रामनगर रविवार सुबह बुढ़वल गांव के निकट रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि साजिश भी हो सकती है या तो किसी ने व्यक्ति को ट्रेन से धक्का दिया, या फिर हत्या के बाद शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया गया।
पुत्री के घर जा रही महिला को तेज रफ्तार डंपर रौंदा, मौके पर मौत
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अंबरपुर गांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला डंपर के पहियों के नीचे आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। डंपर को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस में वहां को कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मसौली थाना के कटरा गांव निवासी श्रीराम की पुत्री का विवाह कुर्सी थाना क्षेत्र में हुआ है। रविवार की सुबह श्रीराम की पत्नी मुन्नी देवी (50) अपने पुत्र बृजमोहन के साथ बाइक से पुत्री के घर जा रही थी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अंबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और मुन्नी देवी डंपर के पहियों के नीचे आ गई।
करंट की चपेट में आकर पशु की मौत, तीन महीने से शिकायतें बेअसर
गोण्डा शहर के मालवीय नगर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। गुरुद्वारे के पास टूटे और जर्जर बिजली तार के कारण खंभे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से एक बेजुबान पशु की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस जर्जर तार की समस्या नई नहीं है। पिछले करीब तीन महीनों से मोहल्लेवासी लगातार बिजली विभाग को इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। लोगों के मुताबिक, कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद न तो तार बदला गया और न ही किसी तरह की मरम्मत की गई।
कपड़ा व किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बलरामपुर के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मुडाडीह के बेलासपुर मे कपडा व किराना के दुकान व घर में अज्ञात कारणो से आग लग गई। जिससे पूरा गृहस्थी जलकर राख हो गए। जिस कारण दुकान में रखा सारा सामान व बेटे के विवाह के लिए एकत्रित लाखों के जेवर सहित नगरी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सभी गृहस्थी जलकर राख हो गए।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मुडाडीह के मजरा बेलासपुर निवासी भगवान प्रसाद कसौधन ने बताया कि शनिवार को सभी घर के सदस्य खाना खाकर सो गए। 9:30 बजे रात के करीब अज्ञात कारण से दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते कपड़े व किराना की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गए।
अधेड़ की मौत से प्रीति भोज की खुशियां मातम में बदलीं, गांव में शोक
सुलतानपुर में चांदा कोतवाली क्षेत्र के सराय जुझार गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब घर के मुखिया ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से उसके परिवार के साथ पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
रविवार को सराय जुझार गांव निवासी शीतला प्रसाद उर्फ नन्हकऊ यादव (55) के घर बच्ची की बरही और प्रीति भोज का कार्यक्रम था। श्रीरामचरितमानस पाठ के बाद शाम को प्रीति भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ, रात को खुशी में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था। परिजन की माने तो आर्केस्ट्रा चलने से शीतला यादव नाराज थे।
अंधी बारिश में गिरा पेड़, एक की मौत
सुलतानपुर में रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस दौरान धनपतगंज क्षेत्र के रामनगर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चक्की पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। शहरी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ गई है।
धनपतगंज के रामनगर गांव में अजीत सिंह (55) पुत्र शिव सिंह की चक्की के ऊपर खड़े महुआ के पेड़ की एक भारी डाल अचानक टूटकर गिर गई। इस हादसे में अजीत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नरेंद्र सिंह (62) पुत्र जगदम्बा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत तीन जिंदा दफन
कौशाम्बी में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थक थांभा गांव में रविवार की सुबह मकान की पुताई के लिए खुदाई करते वक्त मिट्टी का टीला ढह गया। इसमें मां-बेटी समेत तीन महिलाएं जिंदा दफन हो गईं। जिला अस्पताल में भर्ती मृतका के पुत्र व एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
चक थांभा निवासी 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी लल्लू गृहणी थी। रविवार की सुबह वह अपनी आठ साल की बेटी अंकिता देवी, 11 साल के बेटे अमित कुमार, पड़ोसन 40 वर्षीय उत्तरा देवी पत्नी नोखेलाल लोधी व 45 वर्षीय तिजिया देवी पत्नी जीत लाल सरोज आदि के साथ गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप बने तालाब में मिट्टी की खुदाई करने गई थी। इस मिट्टी से घर की पोताई करनी थी। खुदाई के चलते वहां पर सुरंग सी बन गई थी।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर पहुंचे परिजनों से मारपीट
बहराइच में रिसिया के पटना घुसियारी में मदन सिंह के खेत के निकट बिना नम्बर प्लेट की ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत होने पर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया था। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों से ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने मारपीट की। हालांकि लोगों के आ जाने पर वह फरार हो गए। इस मामले में पांच को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। इस हादसे से जुनैठा गांव के वाशिंदों में भारी आक्रोश है।
रिसिया थाने के पटना घुसियारी के मजरे जुनैठा गांव निवासी सरोज कुमार (19) पुत्र राम समुझ गुरूवार रात बाइक से पटना घुसियारी आ रहा था। पटना घुसियारी के पास मदन सिंह के खेत के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही बिना हेड लाइट की ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला था। ट्रैक्टर ट्राली पर नम्बर प्लेट भी नही थी। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी।
दो दिन में 8 डिग्री बढ़ गया पारा, 3-6 मई फिर आंधी-बारिश के आसार
यूपी के कई शहरों में तेज अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि के बाद उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। आसमान साफ होने के बाद दो दिनों में तापमान आठ डिग्री तक बढ़ गया है। अब रविवार से फिर बदलाव के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोत्तरी हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दो दिन में 8 डिग्री बढ़ गया पारा, 3-6 मई फिर आंधी-बारिश के आसार
पानी की टंकी पर फंसे किशोरों को हेलिकाप्टर से किया गया रेस्क्यू, पंद्रह घंटे बाद उतारे गए सुरक्षित
सिद्धार्थनगर शहर के कांशीराम आवास की पानी के टंकी की सीढ़ी शनिवार को टूट कर गिरने से उस पर चढ़े पांच बच्चों में तीन नीचे गिर गए थे। एक की मौत हो चुकी है दो मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंसे रह गए थे। गोरखपुर से आई एसडीआरएफ रास्ता नहीं बन पाने से रेस्क्यू नहीं कर पाई तो सुबह पांच बजे प्रशासन की पहल पर हैलीकॉप्टर आया और कुछ देर बाद एक, एक कर दोनों कर किशोरों को सुरक्षित उतारा।
पानी की टंकी की सीढ़ी दो बजे दोपहर में टूटी थी। इस बीच उसपर दो किशोर फंसे रहे। शाम छह बजे एसआई कामरान के नेतृत्व में गोरखपुर से आई बीस सदस्यीय टीम ने वाहन को अंदर ले जाने के लिए पहले रास्ता बनाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षित सड़क नहीं बन सकी थी।
शराब में मिलाने के लिए पानी नहीं लाया 9 साल का बच्चा, नशेड़ी रिश्तेदार ने सीने में उतार दी गोली
कासगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नामकरण संस्कार के दौरान एक युवक ने शराब के लिए पानी न लाने पर 9 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शराब में मिलाने के लिए पानी नहीं लाया 9 साल का बच्चा, नशेड़ी रिश्तेदार ने सीने में उतार दी गोली
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर लगी रोक हटी, महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर
यूपी की राजधानी लखनऊ शहर के 50 हजार से ज्यादा स्ट्रीट फूड वेंडरों से लेकर छोटे ढाबों वालों को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले नए कॉमर्शियल सिलेंडर के कनेक्शन पर लगी रोक हटा ली है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर लगी रोक हटी, महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News