काउंटिंग से पहले बंगाल में फिर दहशत, बीजेपी नेता के घर तोड़फोड़ और फायरिंग से हड़कंप; नोआपारा में बवाल – Zee News

पश्चिम बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती होने को है. इससे पहले बंगाल के उत्तर 24 परगना के नोआपारा में तनाव उस वक्त फैल गया, जब शनिवार देर रात बीजेपी नेता के घर पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 
Trending Photos
West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अब मतगणना का इंतजार है. बंगाल में कल यानी 4 मई को वोटों की गिनती होगी और 293 विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आएंगे. मतगणना से पहले बंगाल के नोआपारा में तनाव फैल गया है. बंगाल के उत्तर 24 परगना के नोआपारा में शनिवार देर रात बीजेपी के संगठनात्मक जिला सचिव कुंदन सिंह के घर पर दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. 

दरअसल, यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य में मतगणना के मद्देनजर भारी सुरक्षा बल तैनात है. बीजेपी नेता कुंदन सिंह का दावा है कि हमलावरों का नाम आकाश चौधरी और अमन है. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. 

बीजेपी नेता के घर पर गोलीबारी से तनाव 

भाजपा के संगठनात्मक जिला सचिव कुंदन सिंह ने कहा कि दोनों हमलावरों ने उनके घर के बाहर आकर हथियार निकाले और फायरिंग शुरू कर दी. कुंदन सिंह का दावा है कि दोनों आरोपी काफी पहले इलाके में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि रात में ये दोनों मेरे घर के बाहर आए, हथियार निकाले और गोली चलाने लगे. तृणमूल कांग्रेस चुनाव में हार गई है, इसलिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी नेता का पुलिस पर आरोप 

पूर्व सांसद और नोआपार से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने पुलिस पर आरोप जड़े हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा नहीं दे रही है. बीजेपी नेता का दावा है कि ये दोनों आरोपी चुनाव के दौरान नशीले पदार्थ बेचते थे. इससे पहले भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. उन्होंने कहा कि पुलिस के पास वीडियो है, बावजूद इसके कोई गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई है. पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से फेल है. 
यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली से आओ, 10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे…’, परिणाम से पहले फाल्टा सीट पर छिड़ी तकरार, अभिषेक ने भाजपा को ललकारा

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गौरतलब है कि शनिवार रात हुई घटना पर पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (उत्तर) वाशिम खान की ओर से बताया गया कि इस पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को बैरकपुर सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा. मतगणना से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है. (सोर्स- एएनआई)
यह भी पढ़ें: Bengal Election: रिजल्ट से पहले री-पोल का धमाका! फाल्टा के 285 बूथों पर क्यों दोबारा वोटिंग करा रहा EC?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News