4 मई 2026 का ट्रेडिंग सेशन काफी एक्शन से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि कई बड़े स्टॉक्स अपने तिमाही नतीजों और अहम खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों ने Q4 में मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे तेजी की उम्मीद है, जबकि कुछ में दबाव भी दिख सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह दिन खास रणनीति अपनाने वाला है, जहां सही शेयर चुनकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आइए नीचे आसान भाषा में समझते हैं कि निवेशकों को किन शेयरों पर नजर रखना चाहिए?
सबसे पहले बात करें कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की, तो बैंक ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 13% बढ़ा है, जबकि NPA में सुधार दिखा है। हालांकि, NIM में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे आगे मार्जिन पर दबाव रह सकता है।
दूसरी तरफ एवेन्यू सुपरमार्ट (Avenue Supermarts- DMart) ने शानदार ग्रोथ दिखाई है, रेवेन्यू और EBITDA दोनों बढ़े हैं और कंपनी ने Q4 में 58 नए स्टोर भी खोले हैं, जो विस्तार की कहानी को मजबूत करता है।
डिफेंस सेक्टर में मझगांव डॉक शिपबिल्डर (Mazagon Dock Shipbuilders) ने जबरदस्त EBITDA ग्रोथ दिखाई है, लेकिन तिमाही आधार पर कुछ कमजोरी भी दिखी है। वहीं, टेलीकॉम इंफ्रा कंपनी इंडस टॉवर्स (Indus Towers) में मार्जिन थोड़ा दबा है और कुछ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल को लेकर चिंता बनी हुई है।
सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला स्टॉक वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) है, जिसे AGR ड्यूज में राहत मिली है। हालांकि, कुल कर्ज अभी भी काफी ज्यादा है, इसलिए यह स्टॉक वोलाटाइल रह सकता है। टेक और डिफेंस से जुड़े जेन टेक्नोलॉजी (Zen Technologies) के नतीजे कमजोर रहे हैं, जिससे इसमें दबाव देखने को मिल सकता है।
बैंकिंग सेक्टर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) का मुनाफा घटा है, जबकि NPA थोड़ा बढ़ा है। वहीं ड्रोन सेक्टर की कंपनी ideaForge ने शानदार टर्नअराउंड दिखाया है और घाटे से मुनाफे में आई है, जो निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत है।
मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेंट्रल डिपॉजटरी सर्विसेस लिमिटेड (Central Depository Services Limited -CDSL) में मुनाफा घटा है, क्योंकि IPO एक्टिविटी कम हुई है। वहीं APL अपोलो ट्यूब्स ने मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दिखाई है और कंपनी अब नेट कैश में आ गई है।
ग्रुप स्टॉक अडानी इंटरप्राइसेस (Adani Enterprises) को झटका लगा है, क्योंकि मुनाफे की जगह नुकसान दर्ज हुआ है। जबकि इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने जबरदस्त प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है और NPA में भी सुधार किया है।
4 मई का बाजार काफी अलग रहने वाला है। जिन कंपनियों के नतीजे मजबूत हैं, उनमें तेजी दिख सकती है, जबकि कमजोर आंकड़ों वाले शेयरों में दबाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को खबरों और डेटा के आधार पर ही सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर:- यह स्टोरी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और अनुशंसाएं व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, लाइव हिंदुस्तान के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श लें।
सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play