Old is Gold: लता मंगेशकर का वो एवरग्रीन गाना, जो आज भी दिलों पर करता है राज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
हिंदी सिनेमा में कई ऐसे पुराने गाने हैं, जिसे आज भी लोग खूब सुनना पसंद करते हैं. इन गानों के बोल लोगों को इतने पसंद आते हैं कि लोग खुद को इसे जोड़ने लगते हैं. आज हम भी एक ऐसा गाना लेकर आए है, जो 65 साल पहले रिलीज हुआ था. लेकिन यह गाना आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. यह गाना जिस मूवी में रिलीज किया गया था, वो फिल्म भी हिट साबित हुई थी. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में.
हम जिस गाने के बात कर रहे हैं, उसे साल 1961 में रिलीज किया गया था. इस गाने को राजेंद्र कृष्ण लिखा था, तो वहीं सलिल चौधरी ने इस गाने को कंपोज किया था.यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता रहता है. इतना ही नहीं इस सुपरहिट गाने पर लोग रील बनाते हुए भी नजर आते हैं.
आपको बता दें कि यह साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म ‘छाया’ में दर्शाया गया है. इस गाने को बोल ‘इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा’ है. इस गाने को तलत महमूद और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. आज भी यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आता है.
1961 में रिलीज हुई फिल्म ‘छाया’ में सुनील दत्त-आशा पारेख लीड रोल में नजर आए थे, तो वहीं  ललिता पवार, नाजिर हुसैन, निरूपा रॉय, अचला सचदेव, असित सेन ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म छाया में कुल 6 गाने रिलीज हुए थे. हालांकि, लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार ‘इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा’ को दिया था.
आपने अभी तक लता मंगेशकर का यह गाना नहीं सुना है, तो आप इसे फ्री में यूट्यूब पर सुन सकते हैं. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि इस गाने में आशा पारेख की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
फिल्म ‘छाया’ को बनाने में लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं मूवी ने 60 लाख रुपये की शानदार कमाई थी. इतना ही नहीं निरूपा रॉय को मूवी में के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News