—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 Day 11 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म की 11वें दिन की कितनी कमाई हुई?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की 11वें दिन की कमाई की अगर बात करें तो sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने शाम 6 बजे तक 54.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ फिल्म ‘धुरंधर 2’ के 11 दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 833.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, अभी ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े है और बदलाव संभव है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद तेजी से कलेक्शन कर रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म तीसरे हफ्ते में बेह आसानी से 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कमाल के स्टार्स नजर आए हैं, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ जिसने भी देखी है, उसने फिल्म की तारीफ की है. हर किसी को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है और यही वजह है कि फिल्म का जलवा बरकरार है.
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट है, जो इन दिनों सिनेमाघरों में लोगों को पसंद आ रहा है. फिल्म का पहला पार्ट आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in