UP: पति को पराठे खिलाकर ऑफिस भेजा, कुछ ही देर बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है. शादी के महज 2 महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका का नाम 29 वर्षीय मीनू बताया जा रहा है, जो सकरार के बहेरा गांव की रहने वाली थी. यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केके पुरी कॉलोनी की है, जहां मीनू की शादी 5 फरवरी 2026 को बड़ी धूमधाम से हिमांशु नाम के युवक से हुई थी. हिमांशु एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है. परिजनों के अनुसार शादी में करीब 20 से 30 लाख रुपये का दहेज भी दिया गया था.
परिजनों ने बताया कि मीनू 8 दिन पहले ही मायके से वापस ससुराल आई थी. घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था. घटना वाले दिन सुबह भी मीनू ने अपने पति के लिए पराठे बनाए थे. पति हिमांशु ने बताया कि उसने पराठे खाए और फिर ऑफिस के लिए निकल गया. हिमांशु के अनुसार, वह अभी घर से निकले हुए कुछ ही मिनट हुए थे कि तभी फोन आया कि मीनू चक्कर खाकर गिर गई है. यह सुनकर वह तुरंत घर पहुंचे और फिर उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ससुराल पक्ष ने हार्ट अटैक और बीमारी की बात कही
मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. शव देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान मृतका के जेठ के साथ झड़प भी हो गई. पुलिस और अन्य लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला. मृतका की बड़ी बहन मोनू योगी ने आरोप लगाया कि मीनू को ससुराल में टॉर्चर किया जाता था. उन्होंने कहा कि सुबह तक सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली. बहन का आरोप है कि मीनू के शरीर पर नीले निशान और चोट के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है.
मोनू ने बताया कि मीनू काफी पढ़ी-लिखी थी और उसकी शादी बड़े धूमधाम से की गई थी. उन्होंने कहा कि परिवार को सुबह फोन पर बताया गया कि मीनू को चक्कर आया है, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर वह मृत मिली. मृतका के भाई नीतेश ने भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की भूमिका संदिग्ध है और वे न्याय चाहते हैं. परिजनों का कहना है कि यदि यह सामान्य मौत होती तो ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल जरूर पहुंचते, लेकिन वे मौके पर नहीं आए.
वहीं दूसरी ओर, मृतका के पति हिमांशु ने बताया कि मीनू को हार्ट से जुड़ी समस्या थी और वह दवा भी लेती थी. उन्होंने कहा कि सुबह सब कुछ सामान्य था, मीनू ने पराठे बनाए, उन्होंने साथ में खाए और फिर वह ऑफिस चले गए. कुछ ही देर बाद उन्हें घटना की सूचना मिली.
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहौर ने बताया कि महिला को इमरजेंसी में मृत अवस्था में लाया गया था. परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल परिजनों का कहना है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने से मौत की जानकारी दी गई है.
मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित, पोस्टमार्टम जारी
इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ परिजन इसे संदिग्ध मौत और हत्या बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ पति इसे बीमारी से जुड़ा मामला बता रहा है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News