Feedback
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं. काउंटिंग के दौरान सियासी हलचल अपने चरम पर रही. यहां भवानीपुर सीट पर सभी की नजरें थीं, जहां से टीएमसी की ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही थीं. उनके सामने भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को उतारा. दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब जनता का फैसला ईवीएम से बाहर आ चुका है. ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव हार गई हैं. यहां शुभेंदु अधिकारी करीब 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीते हैं.
यहां देखें लाइव अपडेट्स…
ममता बनर्जी की सीट भबानीपुर का क्या है हाल, हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
09:39PM: भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर हरा दिया है. भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को 20 राउंड की काउंटिंग तक 73917 वोट मिले हैं. वहीं ममता बनर्जी को 58812 वोट हासिल हुए.
09:00PM: शुभेंदु अधिकारी 60,954 वोटों के साथ 6,226 वोटों की बढ़त बनाकर आगे हैं. वहीं ममता बनर्जी को अब तक 54,728 वोट मिले हैं.
08:30PM: भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर इस सीट पर बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 54,386 वोट मिले हैं. इनमें 554 वोटों की बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं. वहीं ममता बनर्जी 53,832 वोटों के साथ बेहद करीबी मुकाबले में पीछे हैं.
06:10PM: चुनावी गहमागहमी के बीच काउंटिंग के अनाउंसमेंट पर काफी देर तक रोक भी लगी रही.
05:30PM: इस सीट पर वोटों की गिनती को लेकर काफी देर तक बवाल मचा रहा. भाजपा के शुभेंदु अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे.
03:51PM: भवानीपुर सीट के मतगणना केंद्र पर हंगामा चल रहा है. यहां ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं हैं.
03:48PM: ममता ने आरोप लगाते हुए कहा- हमारे बहुत सारे एजेंट्स को निकाल दिया गया है.
03:42PM: काउंटिंग सेंटर जाने के लिए निकलीं ममता बनर्जी. लगाया बड़ा आरोप, बोलीं- वो हमारे काउंटिंग सेंटर की लूट कर रहे हैं.
02:28PM: भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की गिनती में ममता बनर्जी 9475 वोटों से आगे चल रही हैं. उन्हें 42796 वोट मिले हैं. जबकि शुभेंदु अधिकारी को 33321 वोट मिले हैं.
01:26PM: भवानीपुर सीट पर कुल 20 राउंड में वोटों की गिनती होनी है. यहां अब तक 8 राउंड हो चुके हैं. ममता बनर्जी को 35522 वोट मिले हैं, वे 15494 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को 20028 वोट मिले हैं, जो 15 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं. यहां कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद को महज 504 वोट ही मिले. वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के श्रीजीब बिस्वास को 697 वोट मिले.
12:43PM: ममता बनर्जी ने काउंटिंग को लेकर बयान दिया है. उन्होंने अपने एजेंट्स से अपील की है कि वे किसी भी हालत में केंद्र न छोड़ें और अंत तक डटे रहें. टीएमसी के मुताबिक, अब तक केवल करीब 13 प्रतिशत वोटों की गिनती हुई है. चुनाव आयोग पर जानबूझकर धीमी काउंटिंग करने का आरोप लगाया गया है. ममता ने यह भी दावा किया है कि कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है.
12:25PM: ममता बनर्जी ने लगातार बढ़त बना रखी है. उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है, जो 19393 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
11:47AM: भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी ने काफी मजबूती से बढ़त बना ली है. वहीं भाजपा के शुभेंदु अधिकारी 8482 वोटों से पीछे हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद और सीपीएम श्रीजीब बिस्वास काफी पीछे हैं.
11:00AM: काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी ने एक बार फिर बढ़त बना ली है, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी पिछड़ गए हैं.
10:49AM: मतगणना के बीच बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि रुझान बीजेपी के पक्ष में हैं और अंतिम नतीजों में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा.
10:36AM: शुभेंदु को अब तक 6380 वोट मिले हैं. वहीं ममता बनर्जी को 4822 वोट हासिल हुए हैं.
10:33AM: भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर बढ़त बना ली है. तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी 1558 वोटों से पीछे हो गई हैं, जबकि सीपीएम के श्रीजीब बिस्वास 104 वोटों के साथ काफी पीछे हैं.
10:29AM: भवानीपुर से ममता बनर्जी से फिर आगे निकले भाजपा के शुभेंदु अधिकारी.
10:14AM: अब ममता बनर्जी ने 1970 वोटों के साथ बढ़त बना ली है.
10:07AM: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है. भाजपा के शुभेंदु अधिकारी 1,670 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि श्रीजीब बिस्वास (सीपीएम) 54 और प्रदीप प्रसाद (कांग्रेस) 42 वोटों के साथ काफी पीछे हैं.
09:55AM: ममता बनर्जी ने भबानीपुर में फिर से बढ़त बना ली है.
09:15AM: बंगाल में अब जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें आंकड़ा बदलता नजर आ रहा है.
08:54AM: अब तक की मतगणना के बाद शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं.
08:39AM: अब तक के वोटों की गिनती में भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं.
08:29AM: वोटों की गिनती शुरू होने के बाद रुझान आना शुरू हो गए हैं. टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
8AM: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
7:42AM: भवानीपुर में 20 राउंड में पूरी होगी वोटों की गिनती
7:29AM: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं. हमारे RO (रिटर्निंग ऑफिसर), ARO (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर), मतगणना एजेंट और मतगणना सुपरवाइजर सभी तैयार हैं. उन्हें कई बार ट्रेनिंग दी जा चुकी है. सब कुछ नियमों के मुताबिक ही होगा. मतगणना केंद्रों के लिए CAPF की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.
6:44AM: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच तीखी बहस हो गई. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.
6:05AM: कोलकाता के भबानीपुर में काउंटिंग शुरू होने से पहले तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली. काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई और एंट्री को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया. मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को काबू किया. यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जाती है और यहां मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है.
6AM: वोटों की गिनती से पहले काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग पूरी हुई, जिसमें 2 मई को दो सीटों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई.
5AM: ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जानकारी मिल रही है कि जानबूझकर लोडशेडिंग की जा रही है. हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णनगर से लेकर बर्धमान के आउसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां बार-बार बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि जिस तरह मैं खुद निगरानी रख रही हूं, आप भी जागकर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और जनता के वोटों की रक्षा करें. कहीं कोई संदिग्ध दिखे, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें.
पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता था भवानीपुर
भवानीपुर को कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित और राजनीतिक रूप से अहम विधानसभा क्षेत्रों में गिना जाता है, राजधानी के केंद्र में स्थित है और कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट का हिस्सा है. यह इलाका आठ नगर निगम वार्डों (63, 70, 71, 72, 73, 74, 77 और 82) में फैला हुआ है. ऐतिहासिक रूप से ब्रिटिश काल में एक छोटे गांव से विकसित होकर यह क्षेत्र बंगाल पुनर्जागरण का केंद्र बना, जहां कई दिग्गज साहित्यकारों, नेताओं और कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी.
बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
राजनीतिक दृष्टि से भवानीपुर लंबे समय से चर्चा में रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में यह ममता बनर्जी की परंपरागत सीट के रूप में जाना जाता है. 2011 के बाद से तृणमूल कांग्रेस ने यहां लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी, और ममता बनर्जी ने उपचुनावों में बड़ी जीत दर्ज की. हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में हार के बाद वह इसी सीट से विधानसभा में लौटीं और फिर जीत हासिल की थी.
भवानीपुर में हेरिटेज इमारतें हैं. यहां कालीघाट मंदिर, नेताजी भवन, एसएसकेएम अस्पताल और फोरम मॉल जैसे महत्वपूर्ण स्थल हैं, जबकि मेट्रो और प्रमुख सड़कों के जरिए इसकी कनेक्टिविटी मजबूत है. वोटिंग पैटर्न की बात करें तो यह पूरी तरह शहरी सीट है, जहां समय-समय पर मतदान प्रतिशत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू