खुशखबरी! Netflix पर हुई Friends शो की ग्रैंड वापसी, टॉप पर ट्रेंड कर रहा है आपका पसंदीदा शो – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Netflix खोलते ही करोड़ों लोग Friends जैसा सबसे पॉपुलर शो देखा करते थे. लेकिन कुछ समय के लिए यह शो प्लेटफॉर्म से चला गया था. लेकिन अब Friends फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. यह मजेदार शो फिर से Netflix पर आ गया है, जो लगातार ट्रेंड कर रहा है.  
Netflix पर कई शो आ रहे हैं. लेकिन Friends शो का फैंनबेस होना मुश्किल है. करोड़ों लोग इस शो के दीवाने हैं. लेकिन कुछ दिनों पहले यह शो Netflix से चला गया था. लेकिन फिर इसकी वापसी ने लोगों को खुश कर दिया. एक बार फिर से यह शो Netflix पर ट्रेंड करने लगा. (Credit- Pinterest)
Friends एक बहुत मशहूर कॉमेडी टीवी शो है. इसमें छह दोस्तों की कहानी है- रॉस, रachel, मोनिका, चैंडलर, जोए और फोएबे. ये सभी न्यूयॉर्क शहर में रहते हैं और अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी मुश्किलों को साथ मिलकर हल करते हैं. (Credit- Pinterest)
इस शो में बहुत सारे मजेदार किस्से, हंसी के ठहाके और प्यार भरी दोस्ती दिखाई गई है. यह शो 1994 से 2004 तक चला था. कुल 10 सीजन और 236 एपिसोड बने हैं. इसको उस समय से लेकतर आज भी लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. (Credit- Pinterest)
Netflix ने Friends को फिर से अपनी लिस्ट में शामिल किया है. कई देशों में यह शो पहले से उपलब्ध था, लेकिन अब भारत समेत कई जगहों पर इसे बड़े पैमाने पर प्रमोट किया जा रहा है. फैंस इसे हाई क्वालिटी में देख सकते हैं. शो की पुरानी यादें ताजा हो रही हैं. (Credit- Pinterest)
बीच में Netflix इंडिया से Friends शो हट गया था. इसके कई कारण थे, जैसे कि महंगे स्ट्रीमिंग राइट्स होना, ओनरशिप औऱ कॉम्पिटिशन आदि, जिसकी वजह से यह शो 30-31 दिसंबर, 2025 को हटा दिया गया था. लेकिन फिर से यानी 31 मार्च, 2026 को इसे वापिस लाया गया है. (Credit- Pinterest)
Friends का सबसे बड़ा राज है इसकी सादगी. इसमें कोई जटिल कहानी नहीं है. सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी, दोस्तों के साथ बिताया समय, ब्रेकअप, नौकरी की टेंशन और बहुत सारी हंसी. चैंडलर की जोक्स, जोए का “How you doin?”, फोएबे के अजीब गाने और मोनिका की सफाई की आदत, हर किरदार अपना अलग पैन है. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News