Gold Silver price today: सोने की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। सोने का रेट 148000 रुपये के नीचे आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव आज बुलियंस मार्केट में 147557 रुपये है। इससे पहले सोमवार की सुबह यह 148357 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी कल के मुकाबले आज सोने का रेट 800 रुपये गिर चुका है। बता दें, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज 146966 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 135162 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 110668 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86321 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
ibjarates की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार कल 1 किलोग्राम चांदी का रेट 244237 रुपये प्रति किलोग्राम था। चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज 4735 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, आज बुलियंस मार्केट में 1 किलोग्राम चांदी का रेट 239502 रुपये प्रति किलो था।
बुलियंस मार्केट में सोने का रेट 175340 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर 29 जनवरी 2026 को पहुंच गया था। तब से अबतक सोने की कीमतों में 27783 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी का रेट अपने रिकॉर्ड हाई 379988 रुपये के मुकाबले 140486 रुपये गिर चुका है।
आज फिर डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति कमजोर हो गई है। डॉलर इंडेक्स में जारी लगातार तेजी का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। निवेशक सोने की जगह मौजूदा परिस्थितियों में डॉलर को अधिक पसंद कर रहे हैं। उन्हें सोना अधिक सुरक्षित नजर आ रहा है।
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल का भी बुरा असर भी सोने पर पड़ा है। महंगाई बढ़ने की आशंका की वजह से भी गोल्ड का रेट लगातार लुढ़क रहा है।
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने की डिमांड को लेकर निवेशकों को सेंटीमेंट काफी प्रभावित हुआ था। आम आदमी की पहुंच से सोना धीरे-धीरे बाहर होता जा रहा था। जिसकी वजह से गोल्ड के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण हैं। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर गोल्ड -सिल्वर में निवेश की सलाह नहीं देता है।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play