By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
गाजियाबाद के नीति खंड-2 में स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 7 लोगों का रेस्क्यू किया गया.
टीएमसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर बरसी. उन्होंने कहा कि बंगाल में ईवीएम की लूट हुई है. हम हारे नहीं हैं हराए गए हैं.
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम बदल गया. तेज हवाओं के साथ पहले आंधी चली और फिर बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे.
#WATCH | Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm. Visuals from Dwarka. pic.twitter.com/8lc8o0c2FN
— ANI (@ANI) May 5, 2026
हैदराबाद में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के वोटर्स को AIMIM कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. दुर्भाग्य से, हमारे प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन मैं हर वोटर्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अपना वोट दिया. कंडी में, हमने बहुत अच्छा किया. उम्मीद है, कंडी से ही नहीं बल्कि पूरे मालदा, मुर्शिदाबाद से आगे, मुझे AIMIM का भविष्य अच्छा दिख रहा है. हम अपनी गलतियों को सुधारने के लिए और मेहनत करेंगे. हमें बीजेपी को सत्ता देने के लोगों के फैसले का सम्मान करना होगा.”
चेन्नई में TVK चीफ विजय पार्टी ऑफिस में पार्टी के जीते हुए विधायक के साथ मीटिंग करने के बाद अपने घर पहुंच गए हैं. TVK ने तमिलनाडु चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है.
कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है. ईडी ने लुक आउट नोटिस जारी करवाया है. शांतनु के देश छोड़कर भागने की आशंका है. उनका नाम सोना पप्पू केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है.
गाजियाबाद के नीति खंड में बेसमेंट प्लस 3 फ्लोर के एक बिल्डर फ्लैट में बेसमेंट में आग लग गई. बेसमेंट में रखी कुछ कार जल गई. जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है.
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एम.के. स्टालिन का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. स्टालिन की पार्टी को चुनाव में करारी हार मिली है.
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “जिस तरह से संविधान का उल्लंघन हुआ, जब AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने दावा किया कि वे एक अलग पार्टी हैं और बीजेपी में मिल गए, वह असंवैधानिक है. हमने बीजेपी में शामिल हुए AAP के राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की. अगर केंद्र सरकार पंजाब में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करती है, तो हम कार्रवाई करेंगे.”
पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा, “मैं UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए. आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं है. भारत यूएई के साथ पूरी तरह से खड़ा है. बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है. होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट के नेविगेशन पक्का करना इलाके की शांति, स्थिरता और ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है.”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार को X पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस में और कुछ अन्य लोग TMC की हार पर खुश हो रहे हैं. लेकिन उन्हें यह बात साफ तौर पर समझ लेनी चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, भारतीय लोकतंत्र को तबाह करने के अपने मिशन में BJP द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम है. छोटी-मोटी राजनीति को एक तरफ रख दें. यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी की बात नहीं है.”
Some in the Congress, and others, are gloating about TMCs loss.
They need to understand this clearly – the theft of Assam and Bengals mandate is a big step forward by the BJP in its mission to destroy Indian democracy.
Put petty politics aside. This is not about one party or
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2026
दिल्ली में रेल भवन के पास सड़क पर आम आदमी पार्टी के पंजाब के तमाम विधायक मंत्री प्रदर्शन कर रहे हैं.
AAP छोड़कर BJP में आए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “जब तक हम आज्ञाकारी थे तब तक संस्कारी रहे, लेकिन अब साथ छोड़ते ही भ्रष्टाचारी बता दिया.” उन्होंने आगे कहा, “AAP बदले की राजनीति का आरोप लगाती है, लेकिन पार्टी हमारे सांसदों का उत्पीड़न कर रही है. संदीप पाठक पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई. ये लोग मेरे ऊपर भी कार्रवाई करने जा रहे हैं. मैं आपको बता रहा हूं कि ये हमारी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे है.”
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आला नेताओं की पार्टी दफ्तर में बैठक होने वाली है. इस बैठक में पश्चिम बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय नेता समेत पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता शामिल होंगे. इस बैठक में सुनील बंसल, सौमिक भट्टाचार्य समेत सभी आला नेता मौजूद होंगे. सुवेंदु अधिकारी को भी पार्टी दफ्तर बुलाया गया है.
फुजैरा पर हमले पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, “फुजैरा पर हमला, जिसमें 3 भारतीय नागरिक घायल हुए, मंजूर नहीं है. हम इन दुश्मनी और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर और बेगुनाह लोगों को निशाना बनाने को तुरंत रोकने की मांग करते हैं. भारत इस स्थिति से निपटने के लिए बातचीत और कूटनीति के लिए खड़ा है, ताकि पूरे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता वापस आ सके. हम इंटरनेशनल कानून के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से आजाद और बिना रुकावट के नेविगेशन और कॉमर्स की भी मांग करते हैं. भारत सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी कोशिशों का समर्थन करने के लिए तैयार है.”
AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब के सांसद आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. सांसद राघव चड्ढा की अगुवाई में संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता आज सुबह 10.40 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे. ये सांसद राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार के खिलाफ शिकायत करेंगे. AAP से बागी सांसदों का आरोप है कि पंजाब सरकार इनके खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. सांसदों के मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी कैबिनेट और विधायकों के साथ राष्ट्रपति से भेंट करेंगे.
बिहार के खगड़िया में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “5 राज्यों के परिणाम ऐतिहासिक रहे हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है. बंगाल, पुडुचेरी और असम को जीतना दर्शाता है कि देश की एक बड़ी आबादी प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास रखती है.”
बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा, “5 राज्यों में चुनाव हुए हैं जिनमें से 3 राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. मैं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं. अब सरकार काम करेगी. जनता का ममता दीदी के खिलाफ इतना जन-आक्रोश था कि वे खुद को भी चुनाव में नहीं बचा सकीं.”
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, “पार्टी ने मुझे जब जो काम दिया है, मैंने उसे करने का प्रयास किया है. खड़गपुर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है. पार्टी इतने बड़े बहुमत के साथ जीती है. लोगों को पार्टी से बहुत उम्मीद है. जनता ने ममता बनर्जी को 15 साल मौका दिया मगर उन्होंने कोई काम नहीं किया.”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों और पार्टी के तमाम विधायकों को साथ लेकर बस के जरिए सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. सीएम मान की मुलाकात दोपहर आज 12 बजे राष्ट्रपति से होनी है. दिल्ली निकलने से पहले मान ने कहा, “मुझे लगता है कि राष्ट्रपति हमारी बात सुनेंगे. राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक हैं; वह देश के संवैधानिक हेड हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सीएम रेजिडेंट से दिल्ली के लिए बस के जरिए रवाना हो गए हैं. सीएम हाउस के बाहर बसों का काफिला विधायकों को दिल्ली जाने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री मान की आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति के साथ मुलाकात है और उससे पहले अपने सभी विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम का इस तरह से दिल्ली के लिए निकलना शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.
सीबीआई ने फरार मोहम्मद नवाज कक्कट इस्माइल को इंटरपोल रेड नोटिस के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराया है.उन्होंने बताया कि इस्माइल जबरन वसूली, धोखाधड़ी, गबन, जालसाजी, संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा होने आदि के मामले में वांछित था.सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि इस्माइल को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर, सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था.
जबलपुर, मध्य प्रदेश: कटंगी बाईपास पर स्थित गोदामों में भीषण आग लग गई. दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. इंस्पेक्टर वीरेंद्र पवार ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मनोताल पुलिस स्टेशन के कटंगी बाईपास के पास स्थित एक निजी लॉजिस्टिक पार्क में निजी गोदाम में आग लग गई है. उनके दो गोदामों में आग लग गई है. हम तुरंत मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम के जरिए दमकल विभाग को भी बुलाया. तब से हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. लगभग 60% आग बुझाई जा चुकी है. अभी तक तीन गोदामों में आग लगी है. यहां कितने लोग काम कर रहे हैं और कितने लोग सुरक्षित बाहर हैं, यह सिर्फ मैनेजर ही बता पाएंगे.
#WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh: A massive fire broke out in warehouses at the Katangi Bypass. Fire tenders are present at the spot. pic.twitter.com/vgfe9afYTb
— ANI (@ANI) May 4, 2026
#WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh: Inspector Virendra Pawar says, “Around 11 PM, we received a notification from the control room that there is a private logistic park near the Katangi bypass of the Manotal police station, which is a private warehouse. Two of their warehouses pic.twitter.com/RSFkz9uREq
— ANI (@ANI) May 4, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, हम सचमुच अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं. हमारा कारोबार रिकॉर्ड स्तर पर है. इस सैन्य अभियान के बावजूद हमारे शेयर बाजार में तेजी आई है. हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते. उनके पास न नौसेना है, न वायु सेना, न ही विमानरोधी उपकरण. उनके पास कुछ भी नहीं है. उनके पास कोई नेता नहीं है. उनके नेता भी अब इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते.
#WATCH | US President Donald J Trump says, “We are truly making America great again. We are doing record business. We have a stock market that hit even with this military operation… We can’t let Iran have a nuclear weapon… They have no navy, no air force, no anti-aircraft pic.twitter.com/vpTXKAc4WM
— ANI (@ANI) May 4, 2026
इंडिगो ने ट्वीट किया, मध्य पूर्व में बदलती स्थिति के कारण, उड़ान समय सारिणी में बदलाव हो सकते हैं. यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है. आपको सूचित रखने के लिए, बुकिंग के दौरान साझा किए गए आपके संपर्क विवरण पर समय-समय पर अपडेट भेजे जा रहे हैं. यदि आपको किसी सहायता की आवश्यकता हो, तो हमारी सहायता टीम आपकी सहायता के लिए तत्पर है. आपकी सुरक्षा और भलाई हमारे हर निर्णय का मार्गदर्शक है, और हम सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं.
IndiGo tweets, “Due to the evolving situation in the Middle East, there may be changes to flight schedules. Customers are advised to check their flight status before leaving for the airport. To keep you informed, timely updates are being sent on your contact details, shared pic.twitter.com/pdePLglo9d
— ANI (@ANI) May 4, 2026
कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार को कहा कि जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी.असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को इस बार केवल 19 सीटें मिलीं, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. पांच वर्ष पहले पार्टी ने 26 सीटें जीती थीं.गोगोई खुद जोरहाट सीट से बीजेपी के विधायक हितेन्द्र नाथ गोस्वामी से 23,000 से अधिक मतों से चुनाव हार गए. उन्होंने फेसबुक पर असमिया भाषा में लिखे एक पोस्ट में कहा, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मैं इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं. लेकिन विचारों की इस लड़ाई में हम हमेशा अडिग रहेंगे और जनता के अधिकारों व सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. भविष्य में पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे निभाने के लिए मैं तैयार हूं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, तमिलनाडु के हमारे भाई-बहनों को भाजपा और एनडीए को उनके समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार तमिलनाडु के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और तमिल संस्कृति और गौरव को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखेगी. मैं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और एनडीए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं.
Union Home Minister Amit Shah tweets, “Gratitude to our sisters and brothers of Tamil Nadu for their support for the BJP and the NDA. The NDA government at the centre under the leadership of PM Narendra Modi remains committed to the development of Tamil Nadu and will continue to pic.twitter.com/ai1PEalz6q
— ANI (@ANI) May 4, 2026
बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. ममता बनर्जी को एक बार फिर से 2021 की तरह हार झेलनी पड़ी है. इस बार सुवेंदु ने उन्हें भवानीपुर में मात दी है.
बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं. ममता बनर्जी को एक बार फिर से 2021 की तरह हार झेलनी पड़ी है. इस बार सुवेंदु ने उन्हें भवानीपुर में मात दी है. पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू होगी. पुडुचेरी में विधायक दल का नेता चुनने के लिए मनसुख मांडवीया और निर्मल कुमार सुराना को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. दिल्ली कैपिटल्स आज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलेगी. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
Published On – May 05,2026 12:02 AM IST