20% लुढ़का यह स्टॉक, प्रॉफिट घटा; कंपनी के तिमाही नतीजे से निवेशक नाखुश – Live Hindustan

वोल्टमैप ट्रांसफॉर्मर्स लिमिटेड (Voltamp Transformers Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। निवेशक तिमाही नतीजों से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि आज शेयरों में खरीदने की होड़ सी मची हुई है।
बीएसई में Voltamp Transformers Ltd के शेयर 12675.35 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत की गिरावट के बाद 10045.60 रुपये के लेवल तक आ गया। बता दें, लोअर सर्किट लगने के बाद कंपनी का कारोबार शेयर बाजार में ठप्प पड़ा हुआ है।
कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इस कंपनी ने एक शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
Voltamp Transformers Ltd का प्रॉफिट जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान घटकर 48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। एक साल पहले इसी चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 97 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के रेवन्यू में बहुत असर नहीं पड़ा है।
मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 617.20 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत ही गिरा है। इसके पहले के वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 624.80 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी का EBITDA तिमाही के दौरान 30 प्रतिशत की गिरावट के बाद 81.40 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 116.30 करोड़ रुपये रहा था।
भले ही आज कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है लेकिन बीते 3 महीनों के दौरान यह स्टॉक 29 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल से Voltamp Transformers Ltd के शेयरों का होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 22.73 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.63 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
3 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 234 प्रतिशत का रिटर्न, 5 साल में 815.88 प्रतिशत और 10 साल में 1177 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News