Jharkhand Breaking News Live: सीसीएल सीपी साइडिंग पर कोयला चोरों का हमला, अधिकारी समेत 8 घायल, एक की मौत – Zee News

Jharkhand News Today Live Updates: चतरा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कब्रीबाद माइंस स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग पर मंगलवार रात 300 से अधिक कोयला चोरों ने धावा बोल दिया. 
Trending Photos
Jharkhand Breaking News Live: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कब्रीबाद माइंस स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग पर मंगलवार रात 300 से अधिक कोयला चोरों ने धावा बोल दिया. लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस चोरों ने सीसीएल अधिकारी राम सागर समेत सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया. हमले में 8 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. कोयला चोरों ने हाइवा और दो चारपहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया. सुरक्षा कर्मियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. वहीं, चतरा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिले की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरी खुर्द मुरैनवा गांव के समीप स्थित वंशिका लाइन होटल पास बाइक सवार को रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

Jharkhand Breaking News Live: सीसीएल सीपी साइडिंग पर कोयला चोरों का हमला
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कब्रीबाद माइंस स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग पर मंगलवार रात 300 से अधिक कोयला चोरों ने धावा बोल दिया. लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस चोरों ने सीसीएल अधिकारी राम सागर समेत सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया. हमले में 8 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. कोयला चोरों ने हाइवा और दो चारपहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया. सुरक्षा कर्मियों की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. घायलों में बिरजू भुइयां, विकास कुमार, फागू कोल्ह, अफजल हुसैन, संतोष सिंह, असगर अंसारी और बलदेव गोप शामिल हैं. सभी का इलाज सीसीएल के लंकास्टर हॉस्पिटल में चल रहा है. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News