Capricorn Horoscope Today 7 May 2026, आज का मकर राशिफल: आज का दिन आपके अपने फैसलों पर फोकस लाएगा। कोई पर्सनल प्लान, फैमिली की जिम्मेदारी, काम से जुड़ा कोई फैसला, हेल्थ या रिलेशन से जुड़ी बातों में हो सकता है कि आप जल्दबाजी चाहें लेकिन इन सबमें आपका धैर्य रखना ही काम आएगा। ऐसा जरूरी नहीं है कि दिन की शुरुआत होते ही सारे फैसले ले लिए जाए। आज थोड़ा सोच-विचार करें कि क्या चीजें जरूरी हैं और कौन सी चीजें सिर्फ प्रेशर बढ़ा रही हैं। प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो मन भी हल्का रहेगा। आज सुबह के समय में बैचेनी हो सकती है तो इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला ना लें। शांत मन से फैसले लें। नीचे जानें कि मकर राशि वालों के लिए 7 मई का दिन लव, करियर, मनी और हेल्थ के लिहाज से कैसा जाएगा?
आज प्यार के मामले में सीधे तरीके से बात करना जरूरी होगा। अपनी क्लैरिटी जरूर रखें क्योंकि इससे काफी चीजें आसान हो जाएंगी। अगर आप रिलेशन में हैं तो पार्टनर से ज्यादा दूर-दूर ना रहें। आपको जो भी महसूस हो उसे आराम से पार्टनर से शेयर जरूर करें। रिश्ते को बोझ ना बनने दें। जो लोग सिंगल हैं वो किसी के साथ खुलने में हिचक सकते हैं। ये ठीक भी है लेकिन ध्यान रखें कि इसकी वजह से दूरियां ना आएं। कोई सिंपल सा समझदार व्यक्ति आपको नोटिस कर सकता है। प्यार तभी अच्छा लगता है जब वो सीरियस हो और उसमें अपनापन भी हो।
आज काम में प्लानिंग, जिम्मेदारी और लीडरशिप की जरूरत पड़ेगी। हालांकि आपका धैर्य रखना बहुत जरूरी है। ऑफिस में हर काम को अपनी जिम्मेदारी ना बना लें। आज वहीं काम पहले करें जो सबसे ज्यादा जरूरी हो। बिजनेस से जुड़े लोग टाइमलाइन, स्टाफ, अकाउंट या क्लाइंट से जुड़ी चीजों को अच्छे से चेक कर लं। स्टूडेंट्स अपने लिए प्लान बनाएं जिसे रोज पूरा किया जा सके। बस नाम के लिए प्लान बनाना काफी नहीं होगा। आज आपका काम धीरे-धीरे लेकिन सही तरीके से आगे बढ़ सकता है। अगर प्रेशर ज्यादा लगे तो वो काम रोक दें या आज की टू-डू लिस्ट से हटा दें जो बहुत जरूरी नहीं है। आज शांत मन से लिया गया फैसला आपका बहुत टाइम बचा सकता है।
आज पैसे से जुड़ी चीजों में सही बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। जैसे पर्सनल खर्च, फैमिली की जिम्मेदारी, बिल या फिर बचत से जुड़े मामले में बारीकी से ध्यान दें। आपको गिल्ट और प्रेशर में आकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। ब दबाव या ग्लानि में आकर पैसे मत खर्च करो। अगर खर्च जरूरी लगे तो पहले सही अमाउंट और टाइम देख लें। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। ट्रेडिंग में जल्दी कंट्रोल पाने की कोशिश में आप गलत फैसला ले सकते हैं। यहां सावधान रहने की जरूरत है। अगर किसी की मदद कर रहे हैं लिमिट क्लियर करें। पैसों की सही प्लानिंग से चिंता कम होगी। वहीं जल्दबाजी में किया गया खर्चा आगे चलकर आपकी टेंशन बढ़ा सकता है।
आज आपको घुटने, हड्डियां, जोड़, पीठ या नींद पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। अगर आप पूरे दिन खुद से ज्यादा उम्मीद रखेंगे तो शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है। खुद पर ऐसा प्रेशर नहीं डालना है। सही दिशा और सही स्पीड में काम करें। भागने की जरूरत नहीं है। हड़बड़ी में काम खराब भी होगा और तनाव अलग से होगा। आज गर्म खाना खाएं। हल्की स्ट्रेचिंग करें और रात में जल्दी सो जाएं। दिमाग में एक ही चीज बार-बार ना आने दें। जो भी मन में आए उसे नोट करते जाए। इससे चीजें दिमाग से निकल जाएंगी। खुद को आराम दें।
मकर राशि वालों के लिए यही सलाह है कि प्रेशर में आकर कोई भी फैसला ना लें। थोड़ा रुककर चीजों को समझकर ही कोई फैसला लें क्योंकि ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मकर राशि लकी नंबर: 9
मकर राशि लकी रंग: हरा
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play