दिल्ली, लंदन, नीदरलैंड से हार्वर्ड तक… जानिए बिहार के इस दिग्गज मंत्री के पास हैं कितनी डिग्रियां? – AajTak

Feedback
बिहार की राजनीति में अक्सर ‘बाहुबल’ और ‘जाति’ की चर्चा होती है, लेकिन इसी राज्य में एक ऐसे नेता भी हैं जिनकी शिक्षा की लिस्ट दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से जुड़ी है. हम बात कर रहे हैं नीतीश मिश्रा की. झंझारपुर से बीजेपी विधायक और अब सम्राट चौधरी सरकार में कैबिनेट मंत्री नीतीश मिश्रा की एकेडमिक प्रोफाइल किसी ‘ग्लोबल स्कॉलर’ जैसी है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से शुरुआत
नीतीश मिश्रा की पढ़ाई की नींव बहुत मजबूत रही है. उन्होंने पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से स्कूलिंग की (वे वहां के स्कूल कैप्टन भी रहे). इसके बाद वे दिल्ली आए और दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज से साल 1994 में इतिहास में ग्रेजुएशन (B.A. Hons) किया. वहां उन्हें ‘अकादमिक एक्सीलेंस’ के लिए कॉलेज क्रस्ट अवॉर्ड भी मिला.
नीतीश मिश्रा ने पढ़ाई के मामले में कभी कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने दिल्ली के FORE स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और नीदरलैंड के मास्ट्रिच स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री ली.
वो ब्रिटिश शेवनिंग स्कॉलर रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ हल (Hull) से ‘ग्लोबल पॉलिटिकल इकोनॉमी’ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया. साल 2016 में उन्होंने दुनिया की नंबर-1 हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के जॉन एफ. कैनेडी स्कूल से ‘इमर्जिंग लीडर्स प्रोग्राम’ भी पूरा किया.
‘सॉफ्टवेयर’ जैसी स्मार्ट गवर्नेंस
सिर्फ डिग्रियां ही नहीं, नीतीश मिश्रा ने अपनी शिक्षा को काम में भी उतारा है. वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं, लेकिन उनकी पहचान एक ‘टेक्नोक्रेट’ नेता के रूप में है. उन्हें ‘MTV यूथ आइकॉन’ (2008) का सम्मान मिल चुका है और उन्हें ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा भारत के 30 युवा नेताओं में चुना गया था. उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने बिहार में ‘लैंड बैंक’ और ‘इथेनॉल पॉलिसी’ पर जो काम किया, उसमें उनकी मैनेजमेंट शिक्षा की साफ झलक दिखती है.
आज यानी 7 मई 2026 को नीतीश मिश्रा ने सम्राट चौधरी सरकार में फिर से मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें बिहार के औद्योगिक विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जिम्मा सौंपा गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News