Feedback
ग्रेटर नोएडा के दुजाना थाना क्षेत्र के बादलपुर इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया. इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास की आबादी क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए.
जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में फैक्ट्री परिसर में मौजूद 25 गोवंश फंस गए थे. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बादलपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर गोवंश को बाहर निकाला. पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद सभी गोवंश को सुरक्षित बचा लिया.
यहां देखें Video
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 20 से ज्यादा गाड़ियां तैनात की गईं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. आग के बीच धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही है, आग बुझाने का काम चुनौतीपूर्ण है. धमाकों और धुएं के कारण आसपास के इलाके में लोग डर के साये में हैं.
इस दौरान पुलिस बल को भी बुला लिया गया है. आग कैसे लगी, ये बात जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगी. फैक्ट्री में किस तरह का केमिकल मौजूद था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. प्रारंभिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी वजह से आग लगी हो सकती है. मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू