Raja Shivaji OTT release: रितेश देशमुख की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फ़िल्म कब और कहां देखें? – India.Com

Raja Shivaji OTT release: बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद अब रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह चर्चित फ़िल्म अब और भी ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी. आइए जानते हैं इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं.

अगर आप इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है. ‘राजा शिवाजी’ 26 जून 2026 से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. इसे मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में देखा जा सकता है, जिससे देशभर के दर्शक इस ऐतिहासिक गाथा का आनंद ले सकेंगे.

शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितेश देशमुख की फ़िल्म की रिलीज़ की घोषणा की. फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए, OTT प्लेटफ़ॉर्म ने लिखा, “विद्रोह करने आ रहे हैं राजे. नेटफ्लिक्स पर मराठी और हिंदी में ‘राजा शिवाजी’ देखें, जो अब रिलीज़ हो चुकी है.” ये फ़िल्म हिंदी और मराठी भाषाओं में देखी जा सकती है.

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन, उनके संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के संकल्प पर आधारित है. कहानी उनके बचपन से लेकर प्रतापगढ़ की लड़ाई में अफजल खान पर ऐतिहासिक विजय तक की यात्रा को बड़े पैमाने पर दिखाती है. भव्य युद्ध दृश्य, इमोशन्स और लीडरशिप की प्रेरक कहानी इस फिल्म को सिर्फ एक पीरियड ड्रामा नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अनुभव बनाने की कोशिश करती है.

इस फिल्म की खास बात यह है कि रितेश देशमुख ने सिर्फ मुख्य भूमिका ही नहीं निभाई, बल्कि इसका निर्देशन और निर्माण भी किया है. फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए.
75 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. फिर भी, ये 117 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करने में कामयाब रही. इस कलेक्शन के साथ, ‘राजा शिवाजी’ ने ‘सैराट’ के 110 करोड़ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फ़िल्म बन गई.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News