दूरदर्शन का 32 साल पुराना वो सिटकॉम शो, जिसके हर एपिसोड में मिलेगी भरपूर कॉमेडी, OTT पर है मौजूद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आप इन दिनों ओटीटी पर कोई बढ़िया शो देखने के लिए तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए दूरदर्शन का एक शानदार शो लेकर आए हैं, जो 32 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. इस शो में आपको भर भरकर कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है. 32 साल पुराने इस टीवी शो में सुप्रिया पिलगांवकर और रीमा लागू नजर आई थी. इस शो को उस दौर में दर्शकों ने काफी पसंद किया था. चलिए जानते हैं दूरदर्शन के इस सिटकॉम शो के बारे में.
आपको बता दें कि दूरदर्शन का यह सिटकॉम शो साल 1994 में आया था, जिसे देख कर लोगों ने खूब एन्जॉय किया था. दरअसल, आज के दौर में सास-बहू वाले शो को काफी ज्यादा इमोशनल कहानी के साथ पेश किया जाता है. हालांकि, 32 साल पहले आए इस शो ने सास-बहु ड्रामा को एक अलग पहचान दिया था.
दूरदर्शन का 32 साल पुराना यह सिटकॉम शो आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. इस टीवी शो का हर किरदार काफी मजेदार था, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते थे. अब आपके मन में भी यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि हम किस शो की बात कर रहे है.
दरअसल, हम दूरदर्शन के पॉपुलर शो  ‘तू तू मैं मैं’ की बात कर रहे हैं. इस शो में रीमा लागू ने एक जिद्दी सास का किरदार निभाया था, तो वहीं सुप्रिया पिलगांवकर ने एक चुलबुली बहू का रोल निभाया था. टीवी पर इन दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था.
सुप्रिया पिलगांवकर और रीमा लागू के शो ‘तू तू मैं मैं’ की बात करें, तो इस टीवी शो में सास-बहू की खट्टी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलती थी. उस दौर में सास-बहू के इस शो को काफी प्यार और सपोर्ट मिला था. वहीं आईएमडीबी ने 8.3 की रेटिंग दी थी. आप इस टीवी शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News