8th Pay Commission latest: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वेतन आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए एक्शन मोड में आ चुका है। वेतन आयोग लगातार बैठकों के जरिए अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने में जुटा है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने फिटमेंट फैक्टर को लेकर जिस फॉर्मूले की सिफारिश की है, उसकी चर्चा सबसे ज्यादा है। इस फॉर्मूले के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों ने फिटमेंट फॉर्मूला 3.83 गुना करने की मांग की है। अगर यह मांग स्वीकार कर ली जाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर करीब 69 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर है। ऐसे में फिटमेंट फॉर्मूला मौजूदा स्तर से करीब 126 प्रतिशत ज्यादा है।
केंद्रीय कर्मचारियों का मौजूदा न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये है। यदि फिटमेंट फॉर्मूला 3.83 से गुणा किया जाए तो नई बेसिक सैलरी 68,940 रुपये बनती है। यानी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में करीब 283 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। लेवल-5 के कर्मचारियों का वेतन 29,200 रुपये से बढ़कर करीब 1.11 लाख रुपये हो सकता है। मिड लेवल अधिकारियों में लेवल-10 की बेसिक सैलरी 56,100 रुपये से बढ़कर लगभग 2.14 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
लेवल-1: 18,000 रुपये से 68,940 रुपये तक
लेवल-2: 19,900 रुपये से 76,217 रुपये तक
लेवल-3: 21,700 रुपये से 83,111 रुपये तक
लेवल-4: 25,500 रुपये से 97,665 रुपये तक
लेवल-5: 29,200 रुपये से 1,11,836 रुपये तक
लेवल-6: 35,400 रुपये से 1,35,582 रुपये
लेवल-7: 44,900 रुपये से 1,71,967 रुपये
लेवल-8: 47,600 रुपये से 1,82,308 रुपये
लेवल-9: 53,100 रुपये से 2,03,373 रुपये
लेवल-10: 56,100 रुपये से 2,14,863 रुपये
लेवल-11: 67,700 रुपये से 2,59,391 रुपये
लेवल-12: 78,800 रुपये से 3,01,804 रुपये
वरिष्ठ अधिकारियों और नौकरशाहों को भी बड़ा लाभ मिल सकता है। लेवल-18 के शीर्ष अधिकारियों की बेसिक सैलरी 2.5 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 9.57 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह सभी आंकड़े केवल 3.83 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर लगाए गए अनुमान हैं। अंतिम फैसला सरकार और वेतन आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।
सीनियर ऑफिसर्स के लेवल 13 और 14 की बात करें तो नए फॉर्मूला से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 4,71,473 रुपये और 5,52,286 रुपये हो सकती है। लेवल 15, 16, 17 और 18 के कर्मचारियों की सैलरी नए फॉर्मूला के तहत करीब 7 लाख रुपये से 9 लाख 57 रुपये तक पहुंच सकती है।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play