LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां करें चेक – Hindustan Hindi News

LPG Price Today: मार्च के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी सरकार की तरफ से नहीं की गई है। हालांकि, इस दौरान कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट का 47 प्रतिशत तक बढ़ा है। वहीं, 5 किलोग्राम वाले एफटीएल एलपीजी सिलेंडर का रेट 261.50 रुपये महंगा हो गया है। जिसके बाद इस छोटकू एलपीजी सिलेंडर का दाम 549 रुपये से बढ़कर 810.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया। बता दें, 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। उसके बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।
नई दिल्ली – 913 रुपये
मुंबई – 912.50 रुपये
कोलकाता – 939 रुपये
चेन्नई – 928.50 रुपये
चंडीगढ़ – 922.50 रुपये
हैदराबाद – 965 रुपये
जयपुर – 916.50 रुपये
पटना – 1002.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 922 रुपये
मार्च से लेकर मई तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तीन बार इजाफा हो गया है। आखिरी बार 1 मई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 993 रुपये दिल्ली में बढ़ा था। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसका दाम 3071.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, मार्च में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 115 रुपये और अप्रैल में 200 रुपये का इजाफा किया गया था।
नई दिल्ली – 3071.50 रुपये
मुंबई – 3024 रुपये
कोलकाता – 3202 रुपये
चेन्नई – 3237 रुपये
चंडीगढ़ – 3092.50 रुपये
हैदराबाद – 3315 रुपये
जयपुर – 3099 रुपये
पटना – 3346.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 3106 रुपये
भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत एलपीजी सिलेंडर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मंगाता है। लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से ही एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत ने घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन को बढ़ाया भी है।
1 मई से बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। सरकार ने नियमों को और सख्त कर दिया है। वहीं, गांव के इलाके में 45 दिन और शहरों में 25 दिन से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं की जा सकती है।
अच्छी बात यह है कि एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी एक बार फिर से गांवों में घर-घर पर शुरू हो गई है। मार्च के अंत में और अप्रैल के शुरुआत में सिलेंडर की होम डिलीवरी कुछ जगहों पर रुक गई थी।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News