Prime Video पर टॉप 10 में 5 एपिसोड की इस सीरीज ने मारी एंट्री, कहानी ऐसी की सीट छोड़ना होगा मुश्किल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
प्राइम वीडियो पर इन दिनों कई तरह फिल्म और सीरीज ट्रेंड कर रही है, जिसे लोग जमकर देख रहे हैं. आप भी इन दिनों ओटीटी पर कुछ बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. इस सीरीज में महज 5 एपिसोड है.
प्राइम वीडियो पर इन दिनों 5 एपिसोड वाली एक शानदार सीरीज ट्रेंड कर रही है. यह सीरीज ड्रामा, इमोशन्स और दमदार परफॉर्मेंस से भरी हुई है. यह सीरीज हाल ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है.
इस सीरीज का नाम ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ है. इस सीरीज की कहानी भगवान बनाम धरती पर मौजूद भगवान के बहस के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है.
यह सीरीज इन दिनों प्राइम वीडियो पर टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है. ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को TVF के बैनर तले बनाया गया है.
इस सीरीज को अंबरीश वर्मा ने डायरेक्ट किया है. वहीं सीरीज में अंबरीश वर्मा लीड रोल में नजर आए है, जो अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहा होता है. अगर आप ओटीटी पर इन दिनों कम एपिसोड वाली दमदार सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News