Patna News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव, शख्स की गोली मारकर हत्या – Times Now Navbharat

शहर
पटना में गोली मारकर शख्स की हत्या
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां फिर से एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है । शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या की घटना सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर इलाके का है, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामप्रवेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उनकी किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद करीब 8:30 बजे इलाके में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब स्थानीय लोग और परिजन खेत की ओर पहुंचे तो वहां रामप्रवेश का शव पड़ा मिला। उनके सीने में गोली मारी गई थी।
मृतक के चचेरे भाई सतीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर संघर्ष के कई निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों और मृतक के बीच हाथापाई भी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फतुहा डीएसपी-1 अवधेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ जांच में जुट गए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
लगातार दो दिनों में दो हत्याओं ने पटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 24 घंटे पूर्व इसी थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्र हर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे में एक और हत्या ने स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News