—विज्ञापन—
Michael Jackson Release Date in India: माइकल जैक्सन एक ऐसे सितारे रहे हैं जिन्हें हॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया जानती है. भारत में भी ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है. वहीं अब भारत के फैंस के लिए खुशखबरी है, माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक भारत में भी रिलीज होने जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी और किस सितारे ने इसमें माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है?
माइकल जैक्सन को दुनियाभर में ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से जाना जाता है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे हैं, उनका नाम जगजाहिर है. वहीं अब हॉलीवुड में ‘माइकल’ नाम से माइकल जैक्सन की बायोपिक बनाई गई है.
भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि अब ये फिल्म भारत के सिनेमाघरों में भी तहलका मचाते हुए दिखाई देगी. ‘माइकल’ मूवी कल यानी 24 अप्रैल को भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जिससे फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
वहीं ‘माइकल’ के पेड प्रीव्यू शोज आज शाम में रिलीज होने जा रहे हैं. bookmyshow.com के अनुसार अब तक फिल्म के करीब 1 लाख 32 हजार टिकट्स बुक हो चुके हैं. इससे ये तो तय है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.
‘माइकल’ मूवी में ‘किंग ऑफ पॉप’ के किरदार को जाफर जैक्सन ने निभाया है. खास बात ये है कि ये फिल्म जाफर जैक्सन की डेब्यू मूवी है और पूरी दुनिया में जाफर जैक्सन के चर्चे हो रहे हैं. जाफर जैक्सन का माइकल जैक्सन से काफी मजबूत रिश्ता है.
‘माइकल’ में माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले जाफर जैक्सन ‘किंग ऑफ पॉप’ के भतीजे हैं. जाफर जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं. वहीं फिल्म में यंग माइकल जैक्सन का किरदार जूलियानो क्रु वाल्डी ने निभाया है.
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें माइकल जैक्सन के पिता जोसेफ जैक्सन का किरदार कोलमैन डोमिंगो ने निभाया है. साथ ही उनकी मां कैथरीन स्क्रूस-जैक्सन का किरदार निया लॉन्ग ने बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in