UP: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंस गए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, दर्ज हुआ मुकदमा – Times Now Navbharat

शहर
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज (फोटो- FB अजेंद्र सिंह लोधी )
समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी (MP Ajendra Singh Lodhi) के खिलाफ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में केस दर्ज हुआ है। सपा सांसद लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर बीजेपी नेता सत्येंद्र गुप्ता ने महोबा के कोतावली नगर थाने में केस दर्ज कराया है। इस एफआईआर में अजेंद्र सिंह लोधी के साथ-साथ उनके अज्ञात समर्थकों के नाम दर्ज कराए गए हैं।
सपा सांसद लोधी के बयान के बाद भाजपा ने बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया थाष। जिसके बाद भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर लिखी है। अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 189 (2), 352 और 196(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीएम मोदी पर सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। आपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं का ब्रेन वाश करने में माहिर हैं। अखिलेश यादव से मिलने के बाद इंसान गाली देना या गोली मारना सीख जाता है। अखिलेश यादव ढंग से किसी को समझा दें तो वो “ह्यूमन बम” बन जाता है। सपा सांसद के पीएम के लिए बोले गए शब्द अखिलेश यादव के ही शब्द है।”
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News