पाकिस्तान की खुली पोल, ऑपरेशन सिंदूर का सच खुद आतंकियों ने बताया, देखिए Video – AajTak

Feedback
पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी ‘जीत’ का जश्न मना रहा था, लेकिन अब लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के एक्सक्लूसिव वीडियो ने पूरी कहानी उलट दी है. इंडिया टुडे ग्रुप (ITG) को मिले वीडियो में पाकिस्तानी आतंकी खुद बता रहे हैं कि 7 से 10 मई 2025 की रात भारतीय हमलों में उनके ठिकानों और एयरबेस पर कितना भारी नुकसान हुआ. 
वीडियो ने पाकिस्तान की ‘विजय’ वाली प्रोपेगैंडा को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकी सैफुल्लाह खालिद फैसलाबाद में ‘जीत’ की रैली में शामिल हुआ था. लेकिन रैली के दौरान उसने खुद कबूल किया कि 8 मई को मुरिदके स्थित लश्कर के मुख्यालय (मरकज तय्यबा) पर भारतीय हमला हुआ था. 
यह भी पढ़ें: UFO- दूसरी दुनिया के विमान, क्या छिपा और दिखा रहा है अमेरिका?
उसने कहा कि वे शहीदों के बिखरे टुकड़े और चीथड़े इकट्ठा कर रहे थे। रैली में हाफिज सईद की रिहाई के नारे भी लग रहे थे, लेकिन आतंकी खुद तबाही स्वीकार कर रहा था. यह वीडियो पाकिस्तान की झूठी जीत की कहानी को बेनकाब करता है.
आतंकी कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का बड़ा खुलासा
लश्कर का टॉप कमांडर और मुरिदके मुख्यालय का केयरटेकर हाफिज अब्दुल रऊफ ने सबसे बड़ा खुलासा किया. उसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए जनाजे का जिक्र करते हुए बताया कि शहीद आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर, चीफ सेक्रेटरी, आईजी पंजाब, एमएनएस और सांसद तक शामिल थे. 
हाफिज अब्दुल रऊफ ने कहा कि मैंने जनाजा पढ़ाया. बहुत लोग आए थे. उसने कहा कि यह किसी जमात का मसला नहीं, बल्कि रियासत (राज्य) का मसला है. यह हमला मुरिदके पर नहीं, बल्कि पूरे पाकिस्तान पर हुआ था. इस बयान ने पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच गहरी सांठ-गांठ को साफ तौर पर उजागर कर दिया है.
भारतीय ड्रोन को रोक नहीं पाया पाकिस्तान
हाफिज अब्दुल रऊफ ने आगे कहा कि 8 मई को भारतीय ड्रोन पूरे पाकिस्तान में छा गए थे. इस्लामाबाद, पेशावर, और लाहौर तक ड्रोन का डर था, लेकिन पाकिस्तान उन्हें इंटरसेप्ट नहीं कर पाया. उसने माना कि हम उन्हें रोक नहीं सके. यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तानी वायुसेना और एयर डिफेंस की नाकामी को दर्शाती है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले एक्सपर्ट- 21वीं सदी की सबसे सफल सैन्य कार्रवाई
एयरबेसों पर हुए हमले
9 मई की रात को पाकिस्तान के कई एयरबेस निशाने पर थे. हाफिज अब्दुल रऊफ ने बताया कि नूर खान एयरबेस, शोरकोट एयरबेस, रहीम यार खान एयरबेस और बहावलपुर में भी भारतीय हमले हुए. उसने कहा कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने आयतें पढ़ीं और बदर की दुआ करवाई.
हाफिज अब्दुल रऊफ ने यह भी माना कि पाकिस्तान में कुछ लोग अब भी कह रहे हैं कि कोई फतह नहीं हुई है. उसने कहा कि कुछ लोग भारत को फतह का श्रेय देना चाहते हैं. इससे साफ है कि पाकिस्तानी सेना और सरकार अपनी जनता को भी धोखा दे रही है.
ऑपरेशन सिंदूर का असली चेहरा
7 से 10 मई तक चले ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों और एयरबेसों पर सटीक हमले किए. पाकिस्तान ‘जीत’ का जश्न मना रहा था, लेकिन लश्कर के आतंकियों के अपने बयानों ने सारी कहानी उलट दी. फील्ड मार्शल असीम मुनीर अपनी इज्जत बचाने के लिए आतंकियों को आगे कर रहे हैं, लेकिन आतंकी खुद तबाही बयान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस किए तबाह…’, ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं ने किया नया खुलासा
ये एक्सक्लूसिव वीडियो साबित करते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करता है. लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन पाकिस्तानी सेना और सरकार के संरक्षण में चलते हैं. ऑपरेशन सिंदूर ने न सिर्फ आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि पाकिस्तान की झूठी वीरता की कहानी को भी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है.
भारत की सैन्य कार्रवाई का असर अब पाकिस्तान के अंदरूनी बयानों से भी सामने आ रहा है. ये वीडियो भारत की मजबूत स्थिति को दिखाते हैं और पाकिस्तान की हार को छुपाने की कोशिश को नाकाम कर देते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News