हरियाणा के पानीपत में ‘इंस्टाग्राम कल्चर बनाम पिछली पीढ़ी की जीवनशैली के बीच होने वाले टकराव’ की वजह से खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। मॉर्डन कल्चर में पली-बढ़ी और इंस्टाग्राम के लाइक्स-कॉमेंट को सबसे जरूरी मानने वाली एक बहू से दुखी होकर सास-ससुर ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। आरोप है कि बहू छोटे कपड़े पहनकर रील बनाती थी जो सास-ससुर को पसंद नहीं था और टोकने पर वह उन्हें प्रताड़ित करती थी। कई महीनों से चले आ रहे विवाद से दुखी होकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
घटना पानीपत के नारा गांव की है। राजेश (46) और सुमन (44) के इकलौते बेटे आशीष की शादी दिल्ली की स्नेहा के साथ करीब 15 महीने पहले हुई थी। बताया जाता है कि इंस्टाग्राम पर स्नेहा के रील्स देखने के बाद आशीष उसके संपर्क में आया था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद जनवरी 2025 में स्नेहा और आशीष की धूमधाम से शादी कराई गई।
हालांकि, दिल्ली के मॉर्डन परिवार से आने वाली स्नेहा की जीवनशैली सास-ससुर को पसंद नहीं आई। उन्हें बहू का वेस्टर्न कपड़ों में रहना, छोटे कपड़ों में रील बनाना और अधिकतर समय इंस्टा-फेसबुक पर सक्रिय रहना पंसद नहीं था। शुरुआत में वे चुप रहे, लेकिन फिर टोका-टाकी करने लगे। इधर, स्नेहा को भी यह पसंद नहीं था कि कोई उसकी उसकी जिंदगी में दखल दे। नतीजा यह हुआ कि सास-ससुर और बहू के बीच तनाव रहने लगा। आपसी झगड़े बढ़ गए। स्नेहा के ससुराल के लोगों का यह भी आरोप है कि वह राजेश और सुमन को पीटती भी थी।
ससुराल पक्ष के लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजेश और सुमन बहू से तो परेशान थे ही, उन्हें इस बात का भी बहुत दुख था कि इकलौता बेटा भी पत्नी का ही पक्ष लेता था और उन्हें भला-बुरा कहता था। इस बीच शनिवार की दोपहर एक बार फिर स्नेहा और उसके सास-ससुर के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इससे दुखी होकर राजेश और सुमन ने सल्फास निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों को पानीपत सिविल अस्पताल ले गए। यहां पहुंचते ही सुमन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, राजेश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मतलौडा पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में स्नेहा के अलावा उसकी मां, पिता और बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआई राकेश कुमार के मुताबिक, मृतक राजेश के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें ‘हम से सीखो’ विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play