—विज्ञापन—
आपको ओटीटी पर हॉरर और मिस्ट्री वाली फिल्मे-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको डर के साथ-साथ मजा भी आने वाला है. इस सीरीज की कहानी आपको काफी दिनों तक याद रहने वाली है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इस सीरीज का टाइटल ‘दहन: राकन का रहस्य’ (Dahan: Raakan Ka Rahasya) है.
‘दहन: राकन का रहस्य’ सीरीज के कुल 9 एपिसोड रिलीज किए गए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. यह सीरीज रहस्य से भरी हुई है, जो आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. बता दें कि इस सीरीज में अंधविश्वास और धर्मगुरुओं के बीच के संघर्ष को दिखाता है.
आपको बता दें कि इस सीरीज में खौफनाक हादसों को दिखाया गया है, जो आपको अंत तक सीरीज देखने के लिए मजबूर कर देता है. सीरीज की कहानी की बात करे, तो इसमें एक ‘प्रतिबंधित’ पहाड़ी को छेड़ा जाता है, जिसके बाद पूरे गांव में अजीबोगरीब घटनाओं की शुरुआत हो जाती है.
इस सीरीज में टिस्का चोपड़ा के साथ सौरभ शुक्ला, अंकुर नय्यर और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. यह सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वो और भी खतरनाक हो जाती है. इस सीरीज को साल 2022 में रिलीज किया गया था, जिसे IMDb ने 7.1 की जबरदस्त रेटिंग दी थी. इस सीरीज की Cinematography लोगों को अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.
दहन: राकन का रहस्य’ सीरीज में आपको एक गांव की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज में सदियों पुरानी मान्यताएं को दिखाया गया है, जो साधारण हॉरर से कई गुना बेहतर लगती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in