0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Entertainment News Live Updates Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: सिनेमाघरों में इस समय रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (Raja Shivaji) धमाल मचा रही है. वहीं, फ्राइडे को कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shadi) और ‘कृष्णावतारम’ थिएटर्स पर रिलीज हो गई है और दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गए हैं. वहीं दूसरी तरफ फैशन और फिल्मों की दुनिया का सबसे पॉपुलर इवेंट ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है. ये इवेंट आज यानी 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के कान्स शहर (फ्रेंच रिवेरा) में किया जाएगा. 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में हर साल की तरह इस बार भी भारत की ओर से कई सेलेब्स कांस फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर शिरकत करेंगे. बर्थडे की बात करे तो अदा खान (Adah Khan) और अमृता प्रकाश (Amrita Prakash) आज 12 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरों के लिए न्यूज नेशन के लाइव पर बने रहें.
Entertainment News Live Updates: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय थलापति एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने 717 शराब की दुकाने बंद करने का आदेश दिया है.इस पर साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल ने विजय का शुक्रियादा किया है.
Entertainment News Live Updates: सोनाक्षी सिन्हा की ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है.
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
Entertainment News Live Updates: नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई. इसके बाद नेहा धूपिया को स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी के गौरी गोपाल वृद्ध आश्रम में देखा गया जहां उन्होंवे बूढ़ी महिलाओं की सेवा की. एक्ट्रेस उनकी हालत देखकर रो पड़ीं और खुद को काबू में नहीं रख पाईं.
A post shared by Krishnaarati (@aartikhetarpal_)
Entertainment News Live Updates: संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इसकी वजह संजय कपूर की मां रानी कपूर द्वारा प्रिया सचदेव पर दायर की गई याचिका है. सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले दोनों पक्षों को मीडिएशन का सुझाव दिया था, लेकिन रानी कपूर (Rani Kapur) ने अब कोर्ट में नई याचिका दायर की है. इस याचिका में उन्होंने संपत्ति बंटवारे और अन्य कानूनी मुद्दों पर अपनी बात रखी है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी कपूर की याचिका में कहा गया है कि दूसरे पक्षों को RK फैमिली ट्रस्ट के कामकाज में दखल देने से रोका जाए. इसके अलावा उन्होंने 18 मई को होने वाली कंपनी की बोर्ड मीटिंग पर भी रोक लगाने की मांग की है. यह बैठक रघुवंशी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने बुलाई थी, जिसके पास संपत्ति का बड़ा हिस्सा है.
Entertainment News Live Updates: तमन्ना भाटिया 12 मई की सुबह 3 बजे महाकाल के दर्शन को उज्जैन पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं. तमन्ना ने पूजा के दौरान नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी बताई. फिर मीडिया से कहा कि यहां आकर उन्होंने जो देखा, वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Actress Tamannaah Bhatia attends ‘Bhasma Aarti’ and offers prayers at the Mahakaleshwar Temple in Ujjain. pic.twitter.com/8WFTmZbMTR
Entertainment News Live Updates: इस साल भारत से आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट में पहुंचेंगी. एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं. आलिया भट्ट, लॉरियल पेरिस की तरफ से कांस में आई हैं.
Entertainment News Live Updates: टीवी की नागिन यानी एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी हाल ही में ब्लैक ड्रेस में नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने किलर पोज दिए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया है.
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
Entertainment News Live Updates: ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी और सूरज दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है, जिसके बाद फैंस ऑनलाइन सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों का तलाक होने वाला है.
Stocks to Watch Today: बाजार में गिरावट के संकेत, Bajaj Finance और Adani Power समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को
Subscribe to our Newsletter!
इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे