गाजियाबाद कैश वैन लूटकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक-एक लाख के दो इनामी बदमाश – AajTak

Feedback
गाजियाबाद में 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया. वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. मारे गए बदमाशों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हुई है. दोनों पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
3 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए. इस दौरान उपनिरीक्षक अनीश, हेड कांस्टेबल तरुण यादव और हेड कांस्टेबल संदीप घायल हो गए. सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह पूरा मामला 6 मई का है, जब बदमाशों ने मौका देखकर एटीएम कैश वैन के ड्राइवर पर तमंचा तान दिया और उसे बंधक बनाकर करीब 27 लाख रुपये से भरी कैश वैन लेकर फरार हो गए थे.
कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे को कुल्हाड़ी से तोड़ा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैश वैन को घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर फरार हो गए थे. पुलिस जांच से बचने और सबूत मिटाने के लिए उन्होंने कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था.
घटना के बाद से पुलिस लगातार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी थी. आखिरकार वेव सिटी इलाके में पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर कार्रवाई की गई. पुलिस अब इस लूटकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News