ईरान युद्ध सुलझाने के लिए शी जिनपिंग की जरूरत नहीं, चीन दौरे से पहले बोले ट्रंप – AajTak

Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यानी बुधवार से तीन दिनों के दौरे पर चीन जा रहे हैं. इस दौरान ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय मुलाकात होगी. लेकिन बीजिंग रवाना होने से पहले ट्रंप ने ईरान मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि उन्हें ईरान का संकट सुलझाने के लिए शी जिनपिंग की मदद की जरूरत नहीं है.उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि ईरान को अब सही रास्ता चुनना होगा, वरना अंजाम बुरा होगा. साथ ही, ट्रंप ने दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध भी बहुत जल्द खत्म होने वाला है.
13 मई से 15 मई तक चलने वाले इस दौरे में ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होनी है. लेकिन यह दौरा सिर्फ दो बड़े नेताओं की मुलाकात तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रंप के साथ में अमेरिका का एक बड़ा हाई-प्रोफाइल डेलिगेशन भी चीन जा रहा है. इस डेलिगेशन में ट्रंप के परिवार के सदस्य एरिक ट्रंप और लारा ट्रंप शामिल हैं. वहीं कूटनीतिक और सुरक्षा मामलों के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सेक्रेटरी पीट हेगसेथ जैसे बड़े अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इनके अलावा डेलिगेशन में एम्बेसडर जेमीसन ग्रीर, स्टीफन मिलर, स्टीवन चेउंग, जेम्स ब्लेयर, ब्यू हैरिसन, रॉबर्ट गेब्रियल, माइकल क्रैट्सियोस, रॉस वर्थिंगटन, वॉल्ट नौटा और एम्बेसडर मोनिका क्राउली भी शामिल हैं. 
जिनपिंग से मुलाकात, पर ईरान प्राथमिकता नहीं
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि वह चीन में जिनपिंग के साथ ईरान युद्ध पर लंबी चर्चा जरूर करेंगे, लेकिन यह उनके मुख्य एजेंडे का हिस्सा नहीं है. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान या तो सही रास्ता चुन ले, नहीं तो अमेरिका कार्रवाई के लिए तैयार है. ट्रंप ने यह भी बताया कि साल के अंत तक शी जिनपिंग भी अमेरिका के दौरे पर आएंगे. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध भी अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है.
ईरान के साथ संभावित समझौते पर ट्रंप ने कहा, ‘हम सिर्फ अच्छी डील करेंगे’. उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है. ट्रंप के मुताबिक, कोई भी समझौता अमेरिका और ईरान दोनों देशों के लोगों के हित में होना चाहिए. अब नजरें इस बात पर हैं कि चीन दौरे के दौरान ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से ईरान मुद्दे पर कोई नई दिशा निकलती है या नहीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News