वारदात की नीयत से यूपी से आया बदमाश: पुलिस का वाहन देख बाइक समेत भागा, जवानों ने पीछाकर पकड़ा, कट्टा समेत जि… – Dainik Bhaskar

भिंड जिले की असवार थाना पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे उत्तर प्रदेश के एक 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी (SI) सुरेश मिश्रा के अनुसार, मुखबिर से ईटई जलालपुरा गांव (नहर वाली रोड) के पास पटवारी के कुएं के समीप एक संदिग्ध के खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही युवक अपनी बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 315 बोर का एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
जालौन का रहने वाला है आरोपी पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान मेहर किशोर वर्मा (निवासी ग्राम कुशमरा, जिला जालौन, यूपी) के रूप में बताई है। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई में असवार थाना प्रभारी के साथ आरक्षक पवन शर्मा, सतपाल यादव, रविंद्र, दीपचंद भदौरिया और मूलचंद सिंह की टीम शामिल रही।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News