Jharkhand News Today Live Updates: धनबाद जिले में जितेश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बरमसिया पुल जाम किया. मेयर के आश्वासन पर बरमसिया पुल से देर रात जाम हटाया गया.
Trending Photos
Jharkhand Breaking News Live: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड निवासी जितेश रवानी के हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने बरमसिया पुल पर शव को रखकर घंटों जाम कर दिया. मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोग हत्यारों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. जाम की वजह से दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जाम की सूचना मिलते ही धनसार और धनबाद थाना के थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे. स्वजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी आक्रोशित परिजन और ग्रामीण जाम को नही हटाया.
Jharkhand Breaking News Live: लातेहार में DMFT फंड में भारी घोटाले का आरोप, दिशा समिति सदस्य ने उठाए सवाल
लातेहार दिशा कमेटी (भारत सरकार) के झारखंड प्रदेश समिति के मनोनीत सदस्य देवेश तिवारी ने लातेहार जिले में डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड में भारी अनियमितता और घोटाले का आरोप लगाया है. स्थानीय प्रसाधन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि डीएमएफटी फंड का उपयोग केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं किया गया और अधिकारियों द्वारा खुलेआम लूट की गई है.
देवेश तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार डीएमएफटी फंड का 70 प्रतिशत हिस्सा खनन प्रभावित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, मूलभूत सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण पर खर्च किया जाना अनिवार्य है, जबकि 30 प्रतिशत राशि आसपास के प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च की जानी चाहिए. लातेहार जिले में इस राशि का उपयोग समाहरणालय और अन्य सरकारी भवनों के निर्माण में किया गया, जो नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है. जिले की डीएमटी वेबसाइट बंद पड़ी है, जिसके कारण आम जनता विकास कार्यों और खर्च से जुड़ी जानकारी नहीं देख पा रही है. डिजिटल भारत के दौर में यह स्थिति जिले को “पाषाण युग” की ओर ले जाने जैसी है. दिशा समिति की भूमिका पर बोलते हुए तिवारी ने कहा कि समिति का कार्य विभिन्न विभागों को दिशा देना और नियमों से भटकने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा करना है.
Jharkhand Breaking News Live: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम और हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
खूंटी जिले में अवैध अफीम कारोबार के लिए अपराधी किस्म के लोग लगे हुए हैं. जिनके विरुद्ध पुलिस अभियान चलाने में अच्छी सफलता पा रहे हैं. इसी क्रम में हथियार और अफीम के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 426 ग्राम अवैध अफीम, एक 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. खूँटी थाना क्षेत्र के चिकोर सड़क पर ये अपराधी अफीम लेकर कारोबार के लिए निकले थे. लेकिन गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोग अफीम लेकर उसी सड़क से गुजरने वाले हैं. जिसके विरुद्ध पुलिस अभियान चलाया और फिर दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया. पकड़े गये तीनों की पहचान धनिश लोहरा उर्फ हनी (20), निवासी रूडुंगडीह, योगेंद्र साहू उर्फ जोगी (21), निवासी कोटबो, गुमला तथा राजेश कुमार महतो उर्फ कल्लू (26), निवासी पिपरा टोली, खूँटी के रूप में हुई है.
Jharkhand Breaking News Live: चतरा में गहराया पेट्रोल संकट, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
चतरा शहर में पेट्रोल संकट लगातार गहराता जा रहा है. शहर के आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों में से महज दो पंपों पर ही सीमित मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. स्थिति यह है कि पेट्रोल पंपों पर घंटों लंबी कतार में खड़े रहने के बाद भी लोगों को केवल 300 से 500 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है. दूरदराज की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है. कई लोगों को शादी समारोह में शामिल होने जाना है, तो कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चिंता सता रही है. ऐसे में समय पर पेट्रोल नहीं मिलना उनके लिए भारी परेशानी का कारण बन रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की आशंका के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा है, जिसकी वजह से यह संकट उत्पन्न हुआ बताया जा रहा है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.