एजुकेशन रिपोर्टर | आरा
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में हिन्दी साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार राही मासूम रज़ा के रचना संसार पर आधारित शोध प्रबंध “राही मासूम रज़ा का रचना संसार : एक अनुशीलन” विषय पर संगोष्ठी हुआ। शोधार्थी कुमारी प्रीति राय ने अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। इस शोध कार्य के निर्देशक प्रो. डॉ. नीरज कुमार रहे, जबकि बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो. डॉ. अंताबहाद, पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष, राँची विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि राही मासूम रज़ा केवल हिन्दी के महान उपन्यासकार ही नहीं, बल्कि उर्दू के अत्यंत प्रसिद्ध शायर भी थे। वक्ताओं ने कहा कि राही मासूम रज़ा का साहित्य आज भी समाज को नई दृष्टि प्रदान करता है। मौके पर अतिथि डॉ जंग बहादुर पांडे पूर्व विभाग अध्यक्ष रांची विश्वविद्यालय प्रो मृत्युंजय कुमार सिंह प्रो सत्य नारायण सिंह,प्रो नीरज सिंह,प्रो रवीन्द्रनाथ राय, प्रो डॉ नीरज कुमार, डॉ विश्वनाथ राय,डॉ नवनीत राय, कुलानुशासक डॉ राकेश कुमार रंजन, डॉ पंकज कुमार शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के संचालक प्रो.(डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद विद्यासागर, डॉ डीपी राय नवीन कुमार राय, रंजीत सिंह और शुभम कुमार सहित अन्य शामिल थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.