Samastipur News: एटीएम बदल कर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 32 ATM कार्ड के साथ 2 गिरफ्तार – Zee News

Samastipur News: समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मुजफ्फरपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 ATM कार्ड और दो मोबाइल बरामद किए हैं.
Trending Photos
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लोगों को झांसा देकर ATM कार्ड बदलने और उनके खातों से रुपये उड़ाने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर निवासी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीनापुर निवासी राजवंश कुमार सिंह के बेटे सुधीर कुमार और अच्छे लाल साहनी के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 32 ATM कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इस मामले का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि मथुरापुर बाजार समिति परिसर स्थित एक बैंक के ATM से कुछ दिनों पहले एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर करीब 32 हजार रुपये की निकासी कर ली गई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लगातार इलाके में सक्रिय थी और संदिग्धों की तलाश कर रही थी. इसी दौरान सोमवार की शाम मथुरापुर घाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को देखा. पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें: भोज खाने गया था विकास, सुबह मिली लाश, समस्तीपुर में युवक की हत्या से इलाके में दहशत

Add Zee News as a Preferred Source

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 32 अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड बरामद किए गए. इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि यह गिरोह समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में घूम-घूमकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ATM के बाहर खड़े होकर पैसे निकालने वाले लोगों पर नजर रखते थे. अगर कोई व्यक्ति अकेला दिखाई देता था, तो वे उसके पीछे ATM के अंदर चले जाते थे और चोरी-छिपे उसका पिन नंबर देख लेते थे.
आरोपी किसी बहाने से ATM कार्ड धारक को उलझाकर उसका कार्ड बदल देते थे. इसके बाद जैसे ही वह व्यक्ति ATM से बाहर निकलता था, आरोपी उसके खाते से पैसे निकाल लेते थे। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि जब तक खाताधारक के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आता था, तब तक वे फरार हो चुके होते थे. DSP संजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में ATM बदलकर ठगी करने के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News