[Vote Counting] Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत MC चुनाव का पहला नतीजा, कांग्रेस प्रत्याशी जीता, झज्जर के वार्ड-13 में भी हारी भाजपा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Haryana Municipal Corporation Elections Result 2026 Live: हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है. कुछ ही देर में यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में नए मेयर के नामों का ऐलान हो जाएगा. बता दें कि हरियाणा में 10 मई को निकाय चुनाव कराए गए थे. इनमें सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिका में मतदान हुआ था. इसके अलाव कई नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड के उपचुनाव भी कराए गए.
ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए News24 के साथ.
दरअसल, हरियाणा में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों सहित स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे और इस दौरान करीब 54.5 प्रतिशत मतदान हआ था. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी.  इसके अलावा टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हुआ.
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के पोर्टल के अनुसार, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में क्रमशः 54.4 प्रतिशत, 52.7 प्रतिशत और 47.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हिसार, रेवाड़ी और रोहतक में मतदान प्रतिशत क्रमशः 75.7 प्रतिशत, 66.1 प्रतिशत और 79.2 प्रतिशत रहा था.  एसईसी के आंकड़े के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए कुल 8.73 लाख पात्र मतदाताओं में से 4.75 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
इस बार के निकाय चुनाव में कुल 614 उम्मीदवार हैं. निकाय चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. मुख्यमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने इस बार के निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के लिए पसीना बहाया है.

Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा निकाय चुनाव में अब तक के नतीजों में भाजपा के लिए अच्छी खबर है. अंबाला और सोनीपत में भाजपा ने बहुमत पार करते हुए जीत हासिल की है. हालांकि, अभी गिनती जारी है. लेकिन दोनों नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत से अधिक सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस का दोनों ही जगह बुरा हाल है. अंबाला में कांग्रेस एक सीट जीती है और सोनीपत में भी यही हाल है. सोनीपत मेयर चुनाव राजीव जैन जीत गए हैं और वह लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं.

Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा के हिसार में उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने जीत हासिल की है. वह बिलकुल नया चेहरा थी और उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन निवास गोयल की बहू निकिता गोयल को मात दी. करीब 2806 वोटों के अंतर से रीमा की जीत हुई है. रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे. जबकि भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था, लेकिन उसे जीत नहीं मिल सकी.
Haryana Municipal Election Result 2026:

Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 7th राउंड का रिजल्ट.भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल 13738 वोट से आगे.भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 22597 वोट.कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को मिली 8859 वोट.राजेश कुमार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 981 वोट के साथ तीसरे नंबर पर.वहीं नोटा को मिले 446 वोट.
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत के वार्ड नं 14 से भाजपा की किरन चांदना 1967 वोटों से जीत गई हैं। 
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुनाव जीत गए हैं।
Haryana Municipal Election Result 2026: उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने भाजपा की प्रत्याशी निकिता गोयल को हरा दिया है। रीमा सोनी नगर पालिका चेयरपर्सन बन गई हैं। रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था।
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी को मिल रही है लगातार बढ़तबीजेपी पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी राजीव जैन को लगातार मिल रही बढ़त.12 राउंड की गिनती हुई पूरी ,बीजेपी प्रत्याशी राजीव जैन 21346 वोटो की बढ़तकांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को मिले अभी तक 12 में राउंड में 5255 वोटबीजेपी प्रत्याशी राजीव जैन को मिले 5241 वोट.सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी वार्ड नंबर 14 से भी जीतीवार्ड नंबर 13 से बीजेपी के उम्मीदवार किरन चांदना जीतीबीजेपी प्रत्याशी किरन चांदना को मिले 3599 वोटकांग्रेस उम्मीदवार रीतिका को मिले 1432 वोटबीजेपी प्रत्याशी किरन चांदना 1967वोटो से जीती
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने जीत दर्ज की है। गुरजीत कौर को कुल 3389 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मीना ढींगरा को 2668 मत मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 68 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने 721 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड-8 में कांग्रेस की यह पहली जीत मानी जा रही है। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी को मिली एक और जीत, वार्ड नंबर 10 से भी जीती बीजेपीवार्ड नंबर 10 से बीजेपी के उम्मीदवार संजय ठेकेदार जीते. बीजेपी प्रत्याशी संजय ठेकेदार को मिले 3345 वोटकांग्रेस उम्मीदवार सतपाल को मिले 2088 वोट, बीजेपी प्रत्याशी संजय ठेकेदार 1257 वोटो से जीतेरेवाड़ी नगर परिषद चुनाव परिणाम में 32 वार्ड में से 12 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.
Haryana Municipal Election Result 2026: अंबाला में नगर निगम चुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है. 16 राउंड में गिनती हो रही है. मेयर पद के लिए तीन महिलाएं भाजपा से अक्षिता सैनी, कांग्रेस से कुलविंदर कौर और निर्दलीय सोनिया चौधरी के बीच मुकाबला है. इसके अलावा 20 वार्डों में 65 पार्षद प्रत्याशी आमने सामने हैं. अभी तक 6 वार्डों में BJP जीत चुकी है, जबकि BJP की मेयर पद की कैंडिडेट अक्षिता सैनी करीब 4500 वोट से आगे हैं. अंबाला शहर वार्ड नंबर 1 से बीजेपी प्रत्याशी विशाल राणा, वार्ड 2 से भाजपा प्रत्याशी बरखा सहोता, वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी मनीष आनंद, वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र नाथ, वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता, वार्ड 6 से भाजपा प्रत्याशी अर्चना छिब्बर ने जीत दर्ज की हैं. पहले नौ वार्डों में से कांग्रेस का एक खाता खुला है अभी तक वार्ड नंबर 8 से जहां कांग्रेस प्रत्याशी गुंजीत कौर जीती है. अब तक भाजपा छह वार्ड में जीत चुकी है.
Haryana Municipal Election Result 2026: सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी का दबदबा बरकरार मिली एक और जीत , वार्ड नंबर 8 से भी जीती बीजेपी.वार्ड नंबर 8 से कुनाल कौशिक बीजेपी के उम्मीदवार जीतेबीजेपी प्रत्याशी कुनाल कौशिक को मिले 1527 वोटकांग्रेस उम्मीदवार पवन को मिले 1186 वोटबीजेपी प्रत्याशी कुनाल कौशिक 341 वोटो से जीते.
Haryana Municipal Election Result 2026: पंचकूला में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए तीसरे राउंड का रिजल्ट आया सामने.भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल तीसरे राउंड के बाद 8934वोट से आगे,भाजपा के श्यामलाल बंसल को मिले 13473 वोट.कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को मिली 4539 वोट.राजेश कुमार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 408 वोट के साथ तीसरे नंबर पर.वहीं नोटा को मिले 229 वोट.
Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला नगरपालिका चुनाव में भाजपा के परवीन कोच ने 687 वोट से विजय हासिल की है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा के गढ़ में कमल खिला है. आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, परवीन को 4391 वोट मिले हैं और निर्दलीय अंकित ओहल्याण को 3704 लोगों ने अपना मत दिया. गौर रहे कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में परवीन कोच शामिल हुए थे. वहीं, भाजपा को छोड़ सभी प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. चेयरमेन पद के लिए 10 तो पार्षद पद के लिए 44 प्रत्यासी मैदान में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News