Prateek Yadav Dead
Prateek Yadav Death News LIVE:: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार की अहले सुबह मौत हो गई है। मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। 38 साल के प्रतीक यादव को सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हो गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम के दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट भी मौजूद थे। अपर्णा यादव भाजपा की नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अखिलेश यादव भी अस्पताल में ही मौजूद हैं। शव को घर लाने की तैयारी हो रही है। प्रतीक राजनीति से दूर जिम और रियल एस्टेट के बिजनेस में थे। उन्हें क्या बीमारी थी, ये जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन पता चला है कि हाल ही में वो मुंबई से काफी दिनों तक इलाज कराकर लौटे थे। तीन दिन पहले भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Prateek Yadav Death LIVE: अस्पताल आने से पहले ही प्रतीक की हो गई थी मौत, बोले सपा विधायक
Prateek Yadav Death LIVE: लखनऊ (मध्य) सीट से सपा के विधायक मेहरोत्रा ने कहा, ‘उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो गई थी। मैंने डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि यह सामान्य मौत नहीं है। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। अस्पताल में आने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल लाने में देर हुई है इसलिए हम लोग यह मांग करते हैं कि प्रतीक यादव जी की मौत की जांच कराई जाए। मेहरोत्रा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतीक के बड़े भाई हैं और वह जो निर्णय लेंगे, उस हिसाब से कार्रवाई होगी।
Prateek Yadav Death LIVE: सपा MLA ने प्रतीक यादव की मौत की जांच की मांग की
Prateek Yadav Death LIVE: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश से करने की मांग की है। प्रतीक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचे मेहरोत्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रतीक की मौत की जांच की जानी चाहिए। लखनऊ (मध्य) सीट से सपा के विधायक मेहरोत्रा ने कहा, “उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो गई थी।”
Prateek Yadav Death LIVE: फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: बताया जा रहा है कि प्रतीक लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उनके फेफड़ों में खून का थक्का जमने का इलाज चल रहा था। जब सुबह उनकी तबीयत ज़्यादा बिगड़ गई और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया, तो उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए।
Prateek Yadav Death LIVE: कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे उसे मानेंगे, बोले अखिलेश यादव
Prateek Yadav Death LIVE: आगे की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि जो कानून कहता है, जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग मानेंगे। आज की तारीख तो मैं नहीं बदल सकता हूं। वह हमारे बीच नहीं है, परिवार जो कहेगा वह हम करेंगे।’
अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था प्रतीक, बोले अखिलेश
Prateek Yadav Death LIVE: केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है, बहुत दुख है। वह नौजवान था। बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति जागरूकता थी और जीवन में आगे बढ़ना चाहता था। वह बहुत अच्छा लड़का था जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था। बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा।’
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के स्पाइन में थी दिक्कत
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के स्पाइन में परेशानी थी। जिसकी वजह से उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद कुछ राहत मिली। उन्हें घर भेज दिया गया। फिर से तबीयत बिगड़ी तो उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चेस्ट रोग विशेषज्ञ समेत अन्य डॉक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू हुआ। तबीयत में सुधार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया था।
Prateek Yadav Death LIVE: सुबह तड़के बिगड़ी थी प्रतीक यादव की तबीयत
Prateek Yadav Death LIVE: सूत्रों के अनुसार प्रतीक यादव को सुबह तड़के दिक्कत हुई थी, प्रतीक का ड्राइवर कार भागकर सिविल अस्पताल पहुंचा और वहां से एक डॉक्टर को लेकर आया। हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल लाया गया वहां डाक्टरों की टीम ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही अपर्णा लखनऊ के लिए रवाना
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पिछले कई दिनों से सोमनाथ मंदिर पूजा अर्चना के सिलसिले में गई हुई है। कल दिल्ली में थी। पति की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से रवाना हो चुकी है।
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के घर पर जुट रहे हैं लोग, शव लाने का इंतजार
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के विक्रमादित्य रोड स्थित घर पर लोग जुट रहे हैं। बर्फ का स्लैब लाया गया है। अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर लाया जाएगा।
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, वीडियोग्राफी भी हुई, अब शव घर ले जाने की तैयारी
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत का कारण पता लगाने के लिए डॉक्टरों के एक पैनल ने केजीएमयू में उनके शव का पोस्टमार्टम कर दिया है। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। पोस्टमार्टम के दौरान प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। अब शव को घर लाने की तैयारी हो रही है।
Prateek Yadav Death LIVE: केशव, ब्रजेश समेत कई नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया
Prateek Yadav Death LIVE: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, तमिलनाडु के पूर्व सीएम स्टालिन समेत कई नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है।
Prateek Yadav Death LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया
Prateek Yadav Death LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने आत्मा को सद्गति एवं परिजनों को अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थन प्रभु श्रीराम से की है।
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के निधन की वजह से यूपी बीजेपी ने महिलाओं का प्रदर्शन टाला
Prateek Yadav Death LIVE: यूपी बीजेपी ने भी आज प्रदेश भर में आयोजित होने वाले महिलाओं का प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की वजह से प्रदर्शन को टालने का निर्देश सारे जिलों को भेज दिया है।
Prateek Yadav Death LIVE: अखिलेश यादव और डिंपल यादव के सारे कार्यक्रम रद्द
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सपा में भी आज कोई गतिविधि नहीं होगी।
Prateek Yadav Death LIVE: दो महीने पहले हुई थी अखिलेश और प्रतीक यादव की आखिरी मुलाकात
Prateek Yadav Death LIVE: केजीएमयू में मौजूद अखिलेश यादव ने कहा कि वो दो महीने पहले प्रतीक से मिले थे और उनसे कहा था कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। अखिलेश ने कहा कि प्रतीक आगे बढ़कर काम करना चाहते थे, लेकिन अचानक चले जाना बेहद दुखद है।अखिलेश यादव ने मौत की जांच के सवाल पर कहा कि कानून और परिवार के लोग जो निर्णय लेंगे, वही माना जाएगा।
Prateek Yadav Death LIVE: मैनपुरी में खूब नजर आते थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के पैतृक घर पर आयोजित कार्यक्रमों में खूब नजर आते थे। मैनपुरी में चाहे शादी हो या कोई दूसरा आयोजन, प्रतीक वहां सपरिवार पहुंचते थे।
Prateek Yadav Death LIVE: आजमगढ़ से 2014 में चुनाव लड़ने के लिए चला था प्रतीक यादव का नाम
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव राजनीति में नहीं आए। मुलायम सिंह यादव जब 2014 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी और आजमगढ़ से जीते थे, तब एक सीट छोड़ने के बाद प्रतीक यादव का नाम आजमगढ़ से लड़ने के लिए चला था। वह नहीं लड़े और राजनीति से दूरी बनाए रखी।
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच सुलह
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव ने कुछ महीने पहले अपर्णा यादव से अलग होने का ऐलान कर दिया था, लेकिन बाद में पति-पत्नी ने आपसी समझदारी से विवाद को सुलझा लिया। दोनों के बीच अनबन और सुलह काफी चर्चा में रही थी।
Prateek Yadav Death LIVE: लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़कर लौटे थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।
Prateek Yadav Death LIVE: पशु प्रेमी प्रतीक यादव जीव आश्रय नाम की संस्था चलाते थे, कुत्ता से लेकर गाय तक की देखभाल
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा में मगन रहते थे। उन्होंने जीव आश्रय नाम की एक संस्था बना रखी थी, जो कुत्ता, गाय वगैरह की देखभाल करती थी। उन्होंने एक गौशाला भी खोली थी।
Prateek Yadav Death LIVE: लग्जरी कार और सुपरबाइक्स का कलेक्शन रखते थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव को लग्जरी कार और सुपरबाइक्स का बहुत शौक था। उन्होंने इन गाड़ियों की शानदार कलेक्शन बना रखी थी। लखनऊ में उनकी लेम्बोर्गिनी कार के काफी चर्चे होते थे।
Prateek Yadav Death LIVE: रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: राजनीति से दूर प्रतीक यादव लखनऊ के कारोबार जगत में बड़ा नाम थे। जिम तो उनका शौक था, असली व्यापार उनका रियल एस्टेट था। जिम और रियल एस्टेट के अलावा भी उन्होंने कई कंपनी बना रखी थी।
Prateek Yadav Death LIVE: लखनऊ का सबसे बड़ा जिम चलाते थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव लखनऊ का सबसे बड़ा जिम चलाते थे। आयरन कोर फिट नाम से लखनऊ में उनका जिम था।
Prateek Yadav Death LIVE: फिट इंडिया के आईकॉन थे प्रतीक यादव, 100 KG वजन घटाया था
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव फिटनेस प्रेमी थे और अपना वजन 100 किलोग्राम तक घटाया था। उनकी फिटनेस को लेकर पत्र-पत्रिकाओं में खबर छपती थी।
Prateek Yadav Death LIVE: मुंबई से करवा रहे थे इलाज, तीन दिन पहले मेदांता में भी भर्ती हुए थे
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की बीमारी पर बहुत स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़े में रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) की शिकायत थी। हाल ही में प्रतीक मुंबई में लंबे समय तक इलाज करवाकर लौटे थे और तीन दिन पहले भी कुछ तकलीफ होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे।
Prateek Yadav Death LIVE: अखिलेश यादव केजीएमयू पहुंचे, पोस्टमार्टम का कर रहे इंतजार
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही भाई और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव केजीएमयू अस्पताल पहुंच गए हैं। परिवार प्रतीक के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहा है।
Prateek Yadav Death LIVE: राजनीति से दूर थे प्रतीक यादव, पत्नी अपर्णा यादव भाजपा में हैं
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव मुलायम सिंह का बेटा होने के बावजूद राजनीति से दूर थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव हालांकि भाजपा की नेता हैं और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
Prateek Yadav Death LIVE: मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। पहली पत्नी मालती देवी के 2003 में निधन के बाद मुलायम ने साधना से शादी की थी।
Prateek Yadav Death LIVE: घर में बेहोशी की हालत में गिरे मिले थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav Death LIVE: अस्पताल के बाहर मौजूद प्रतीक यादव से जुड़े लोगों ने मीडिया को बताया है कि वो सुबह अपने घर के अंदर बेहोशी की हालत में गिरे हुए मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि मौत पहले ही हो गई थी।
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की मौत के कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम केजीएमयू में पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
Prateek Yadav Death LIVE: केजीएमयू में होगा प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम
Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल से केजीएमयू लाया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम मौत के कारणों की जांच करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play