Bihar Breaking News Live: पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज रहेगा ब्लैकआउट, स्कूल टाइम में जनगणना ड्यूटी नहीं कर पाएंगे शिक्षक – Zee News

Bihar Breaking News: आम नागरिकों को युद्ध जैसे हालातों से निपटने के लिए ट्रेंड करने के लिए बिहार में आज राजधानी पटना समेत 6 जिलों में ब्लैकआउट रहेगा. शाम 7 बजे खतरे का सायरन बजने के साथ ही इन जिलों की बिजली गुल हो जाएगी और परिवहन व्यवस्था ठहर जाएगी. ब्लैकआउट के दौरान आकस्मिक सेवा से जुड़े एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड और अस्पताल आदि जगहों पर भी लाइटें नहीं जलेंगी.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार की राजधानी पटना समेत 6 जिलों में आज (गुरुवार, 14 मई) शाम को ब्लैकआउट रहेगा. पटना के अलावा किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जिले में आज शाम 7 बजे से 7.15 बजे तक पूर्ण अंधेरा रहेगा. शाम 7 बजे खतरे का सायरन बजने के साथ ही इन जिलों की बिजली गुल हो जाएगी और परिवहन व्यवस्था ठहर जाएगी. आम नागरिकों को युद्ध जैसे हालातों से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से इस तरह की प्रैक्टिस कराई जा रही है. इससे पहले पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इसी तरह की प्रैक्टिस कराई गई थी. ब्लैकआउट के दौरान आकस्मिक सेवा से जुड़े एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड और अस्पताल आदि जगहों पर भी लाइटें नहीं जलेंगी. वहीं दूसरी ओर जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है. अब वे स्कूल टाइम के दौरान जनगणना ड्यूटी नहीं कर पाएंगे. शिक्षा विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: बिहार के 11 जिलों में आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार का मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. आज 11 जिलों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, उनमें पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News