डुमरांव के संस्कृत प्राथमिक विद्यालय कोरान सराय में भारतीय भाषा समर कैंप का दूसरा दिन गुरुवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए दैनिक जीवन से जुड़ी संवाद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में व्यावहारिक भाषा
कैंप में सीखने के लिए ऑडियो-विजुअल सामग्री, रोल प्ले और संवाद अभ्यास का उपयोग किया गया। बच्चों ने वर्चुअल बाजार, बस स्टैंड, दिशा पूछना, भोजन ऑर्डर करना, अभिवादन करना और सामान्य बातचीत जैसे विषयों पर संवाद प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों से बच्चों में भाषा के प्रति रुचि बढ़ी और उनका आत्मविश्वास भी विकसित हुआ।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को समूहों में बांटा गया और उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास कराए गए। कुछ समूहों ने बाजार में सामान खरीदने का अभिनय किया, जबकि अन्य ने बस स्टैंड पर टिकट लेने और यात्रा संबंधी जानकारी पूछने का अभ्यास किया। कुछ बच्चों ने होटल या भोजनालय में भोजन ऑर्डर करने और विनम्रता से बातचीत करने का प्रदर्शन किया।
अभ्यास के दौरान की तस्वीरें …..
वर्ग शिक्षिका सुनीता कुमारी ने बच्चों को सरल तरीके से संवाद की बारीकियां समझाईं। उन्होंने जोर दिया कि भाषा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन में सही संवाद और व्यवहार भी भाषा सीखने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बच्चों को स्पष्ट उच्चारण, शुद्ध भाषा प्रयोग और आत्मविश्वास के साथ बोलने के लिए प्रेरित किया।
पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। बच्चों ने खेल-खेल में नई भाषाई गतिविधियों को सीखा और सक्रिय रूप से भाग लिया। शिक्षकों ने बताया कि इस समर कैंप का लक्ष्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, रचनात्मकता और संवाद कौशल का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में प्रभावी ढंग से अपनी बात रख सकें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.