LPG Price Today: घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या है आपके शहर में कीमत – Hindustan Hindi News

LPG Price Today: आज रविवार को एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात है आज भी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी कोई इजाफा नहीं किया गया था। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट बढ़कर 913 रुपये है। वहीं, मुंबई में एलपीजी सिलेंडर का रेट 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये बिक रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का रेट 928 रुपये से 929 रुपये बिक रहा है।
नई दिल्ली – 913 रुपये
कोलकाता – 939 रुपये
मुंबई – 912.50 रुपये
चेन्नई – 928.50 रुपये
गुरुग्राम – 921.50 रुपये
नोएडा – 910.50 रुपये
बेंगलुरू – 915.50 रुपये
भुवनेश्वर – 939 रुपये
चंडीगढ़ – 922.50 रुपये
हैदराबाद – 965 रुपये
जयपुर – 916.50 रुपये
लखनऊ – 950.50 रुपये
पटना – 1002.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 922 रुपये
नई दिल्ली – 3071.50 रुपये
कोलकाता – 3202 रुपये
मुंबई – 3024 रुपये
चेन्नई – 3237 रुपये
गुरुग्राम – 3088 रुपये
नोएडा – 3071.50 रुपये
बेंगलुरू – 3152 रुपये
भुवनेश्वर – 3238 रुपये
चंडीगढ़ – 3092.50 रुपये
हैदराबाद – 3315 रुपये
जयपुर – 3099 रुपये
लखनऊ – 3194 रुपये
पटना – 3346.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 3106 रुपये
मार्च में आखिरी बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद से कीमतों में कोई बढ़ोतरी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुई है। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने से अबतक 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आखिरी बार कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ा गया था।
शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये का इजाफा किया गया था। 4 साल के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट को बढ़ाया गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित होने की वजह कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार अगर कीमतों में इजाफा नहीं किया गया तो इस तिमाही के दौरान तेल कंपनियों को 57000 करोड़ रुपये से 58000 करोड़ रुपये तक नुकसान हो सकता है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News