—विज्ञापन—
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन अभी भी ये फिल्म 2026 की 3 घंटे 3 मिनट की हॉरर कॉमेडी फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘भूत बंगला’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 11,584 रहे.
‘भूत बंगला’ का 6 दिन का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ है. वहीं इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 127.37 करोड़ की कमाई कर ली है.
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अभी भी प्रभास की हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साहब’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. ‘द राजा साहब’ ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 181.44 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं भारत में फिल्म ने 124.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था.
प्रभास की ‘द राजा साहब’ के आंकड़ों के हिसाब से अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अभी भी काफी पीछे है. ये ही वजह है कि 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद भी ‘भूत बंगला’ प्रभास की हॉरर कॉमेडी से पीछे रह गई है.
‘भूत बंगला’ का कलेक्शन देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साहब’ से आगे निकलने वाली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ‘भूत बंगला’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है.
‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी लीड रोल में हैं. वहीं तब्बू का भी फिल्म में कैमियो देखने को मिला, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in