Dewas Truck Accident: देवास में देर रात प्याज से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. चौबाराधारा के पास हुए इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Trending Photos
Dewas Truck Accident: देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. चौबाराधारा के पास बेरखेड़ी फाटे के पास प्याज से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार जब मिनी ट्रक यू टर्न ले रहा था, तभी वाहन असंतुलित होकर पलट गया. मिनी ट्रक में मजदूर प्याज की बोरियों के ऊपर सो रहे थे. ट्रक पलटते ही वे बोरियों के नीचे दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही पीपलरावा पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया.
प्याज की बोरियों के नीचे दबे मजदूर
पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. तीन मजदूरों को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल में रखवाया गया है. पुलिस ने रात भर रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घायलों का इलाज जारी
सोनकच्छ सिविल अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि, इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान ओमप्रकाश मालवीय, आकाश बागानिया और विजय मालवीय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों ही पीड़ित बालोन गांव के निवासी थे. वहीं दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की पहचान वाहन का चालक और क्लीनर के रूप में हउई है. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.
ये भी पढ़ें : रतलाम: पटरी पर दौड़ती ट्रेन बनी आग का गोला, राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच जलकर खाक, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेट
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.