—विज्ञापन—
दुनिया में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं. कुछ ट्रेनें काफी तेज रफ्तार से चलती हैं, जबकि कुछ ट्रेनें कछुए की चाल से भी चलती हैं. हर एक ट्रेन की अपनी अलग खासियत होती है. भारत में भी ट्रेनों की संख्या बड़ी मात्रा में है. दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में ही है. ट्रेनों के रूट भी अलग-अलग तरह के होते हैं. कई ट्रेनें सुरंग से गुजरती हैं तो कई ट्रेनें बिज्र से होकर गुजरती है. लेकिन भारत में एक ट्रेन ऐसी भी है जो पानी में तैरते हुए चलती है. सुनकर भले ही आपको इस पर यकीन ना हो लेकिन यह बिल्कुल सच है.
आप सबने कई तरह की ट्रेनों से यात्रा की होगी. लेकिन क्या कभी आपने पानी पर चलने वाली ट्रेन से यात्रा की है? ज्यादातर लोगों का जवाब ना में ही होगा. अगर आप भी इस ट्रेन के बारे में नहीं जानते हैं तो आज जान लीजिए.
आज हम आपको बताते हैं कोच्चि में पानी में चलने वाली ट्रेन के बारे में. मेट्रो के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे. दिल्ली, कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में मेट्रो अपनी सेवा दे रही है. धीरे-धीरे मेट्रो का जाल भी बढ़ रहा है. लेकिन कोच्चि में वाटर मेट्रो चल रही है, जो यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.
ये भारत में पानी में चलने वाली पहली मेट्रो ट्रेन है. 26 अप्रैल 2023 को इस मेट्रो ट्रेन को आम लोगों के लिए खोला गया था. कोच्चि वाटर मेट्रो शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ टूरिस्ट्स को भी काफी राहत मिली है. आपको बता दें कि इस वाटर मेट्रो सेवा में कुल 38 स्टेशन हैं. मेट्रो हर दिन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक अपनी सेवाएं देती है.
मिली जानकारी के अनुसार, इस वाटर मेट्रो में 50 से 100 यात्री एक साथ बैठ सकते हैं. वहीं, इस मेट्रो का अधिकतम किराया 40 रुपए और न्यूनतम किराया 20 रुपए है. बता दें कि ये वाटर मेट्रो सिर्फ 15 मिनट में ही चार्ज हो जाती है.
गौरतलब है कि यह एशिया की ऐसी इकलौती मेट्रो है, जो पानी पर चल रही है. इस एक वाटर मेट्रो बोट की कीमत 7 करोड़ रुपये बताए गई है. इस मेट्रो में अनाउंसमेंट हिंदी, इंग्लिश और मलयालम में होती है.
बता दें कि ये बोट 24 मीटर लंबी है और एक साथ इसमें 100 लोग आराम से सफर कर सकते हैं. गौरतलब है कि वाटर मेट्रो नेटवर्क में एक नहीं बल्कि 78 इलेक्ट्रिक बोट हैं. ये मेट्रो पानी के ऊपर भी इलेक्ट्रिसिटी से चलती है.
इस वाटर मेट्रो में चार्जिंग पॉइंट, फ्री वाई-फाई, लोगों के लिए लाइफ जैकेट्स, सीसीटीवी की भी सुविधा दी गई है. इस वाटर मेट्रो में आप सीट पर बैठे-बैठे ही कोच्चि के खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिंह News 24 डिजिटल में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को डिजिटल मीडिया में 6 साल से अधिक का अनुभव है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमायिक विषयों पर वर्षा की अच्छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीतिक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी लिखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा सिंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in