Entertainment News LIVE: ‘मैं वापस आऊंगा’ के नए गाने में दिखी वेदांग-शरवरी की गजब केमिस्ट्री, रिलीज डेट पर टिकी फैंस की निगाहें – News24 Hindi

—विज्ञापन—
—विज्ञापन—

OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद है, जिनमें भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है. आपको भी ओटीटी पर घर बैठे सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम 5 जबरदस्त सीरीज लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस लिस्ट में ‘द फैमिली मैन’ से लेकर ‘पाताल लोक’ तक का नाम काबिज है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने उनके परिवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी बड़ी झटका दिया था. एक्ट्रेस के निधन के बाद पराग त्यागी ने काफी दुखों का सामना किया है. पराग ने काले जादू और नकारात्मक ऊर्जा भी जिक्र किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

बांग्लादेश की फेमस इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कारीना कैसर का 31 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस की निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी चहेती अदाकारा अब इस दुनिया में नहीं रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक किसी के नाम नहीं है. संजय दत्त एक ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी 4 फिल्मों ने 1000 करोड़ का कलेक्शन पार किया है. पढ़िए पूरी खबर

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं खबरें हैं कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की कहानी अलग होने वाली है. अभिषेक पाठक ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है.

उर्वशी रौतेला हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंची. एक्ट्रेस ने इस दौरान गिगी हदीद का लुक कॉपी किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है.

जल्द ही नेटफ्लिक्स से कुछ फिल्में विदा लेने वाली हैं. इनमें द टक्सिडो, जेमिनी मैन, घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ, द फोरेस्ट और स्नाइपर लिगेसी जैसी फिल्में शामिल हैं. आज ही इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. पढ़िए पूरी खबर

नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी कई फिल्में और सीरीज भारत में ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं. फैंस भी इन फिल्मों और सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

विक्की कौशल ने अपने फैंस के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने फैंस को बर्थडे विश करने के लिए धन्यवाद कहा है. सोशल मीडिया पर विक्की का ये पोज काफी वायरल हो रहा है.

इंफ्लुएंसर और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के बाद परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार ने कहा है कि ट्विशा को ससुराल वालों ने मेंटली टॉर्चर किया और उसका जबरन अबॉर्शन भी कराया. पढ़िए पूरी खबर

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम ‘ऑफ कैंपस’ है. ये रोमांटिक सीरीज रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज का पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं अक्षय कुमार के बाद फिल्म के 5 सितारों की फीस भी रिवील हो गई है. इनमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और अरशद वारसी का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

विक्की कौशल ने बीते दिन अपना 38वां जन्मदिन मनाया. वहीं इसी खास मौके पर उनके भाई और एक्टर सनी कौशल ने बचपन की फोटो शेयर की. इस फोटो में दोनों भाई की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है.

नुसरत ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए कड़ी मेहनत की है. आउटसाइडर होने के बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बाकी सितारों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं. साल 2011 में एक्ट्रेस की लाइफ में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने एक्ट्रेस की किस्मत ही चमका दी. इस फिल्म का नाम ‘प्यार का पंचनामा’ था. पढ़िए पूरी खबर

आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.70 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की.

‘टॉक्सिक’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं अब तारा सुतारिया ने फिल्म के डीले होने पर चुप्पी तोड़ी है. तारा ने कहा कि मैं बहुत सहनशील इंसान हूं. मैं ये नहीं सोचती कि अगर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो क्या होगा? एक फिल्म को बनाने के पीछे कईं लोगों का हाथ होता है. पढ़िए पूरी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई ‘जय संतोषी मां’ फिल्म से की थी. इसके बाद साल 2010 में उनकी ‘लव सेक्स और धोखा’ और साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ रिलीज हुई. इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली और आज एक्ट्रेस का नाम मशहूर हीरोइनों में शामिल है.

अजय देवगन की ‘शैतान’ फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ‘शैतान 2’ पर भी बड़ा अपडेट दिया है. एक इंटरव्यू में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि ‘शैतान’ के सीक्वल पर काम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई भी हॉरर फिल्म को बनाकर उसे ‘शैतान 2’ नहीं कह सकता, मैं चाहता हूं कि कहानी को ऑडियंस उतना ही प्यार दे जितना ‘दृश्यम’ जैसी फ्रेंजाइज को दे रहे हैं. हम इस समय ‘शैतान 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जैसे ही स्क्रिप्ट खत्म होगी, वैसे ही हम शूटिंग भी शुरू कर देंगे.

Raja Shivaji Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 16 दिन का समय बीत चुका है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 16वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरिना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति विक्की कौशल को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रही है. पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो… वही जगह है, लेकिन 2 साल बाद काफी कुछ बदल गया है… प्रार्थना, सब्र और भरोसे का ही नतीजा है कि आज हम आपको जन्मदिन अपनी नन्ही परी के साथ इतनी खुशी से मना रहे हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: अजय देवगन की ‘शैतान’ फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ‘शैतान 2’ पर भी बड़ा अपडेट दिया है. एक इंटरव्यू में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि ‘शैतान’ के सीक्वल पर काम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई भी हॉरर फिल्म को बनाकर उसे ‘शैतान 2’ नहीं कह सकता, मैं चाहता हूं कि कहानी को ऑडियंस उतना ही प्यार दे जितना ‘दृश्यम’ जैसी फ्रेंजाइज को दे रहे हैं. हम इस समय ‘शैतान 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जैसे ही स्क्रिप्ट खत्म होगी, वैसे ही हम शूटिंग भी शुरू कर देंगे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई ‘जय संतोषी मां’ फिल्म से की थी. इसके बाद साल 2010 में उनकी ‘लव सेक्स और धोखा’ और साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ रिलीज हुई. इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली और आज एक्ट्रेस का नाम मशहूर हीरोइनों में शामिल है.
—विज्ञापन—
यह भी पढ़ें: Box Office Comparison: बॉलीवुड पर फिर भारी पड़ा साउथ, 2 लोगों ने मिलकर 4 सितारों को चटाई धूल
—विज्ञापन—
आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 6,717 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.70 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
Topics:
—विज्ञापन—

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News