आज का राशिफल 19 मई: आज चंद्रमा मिथुन राशि में, इन 6 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, होगा महालाभ – Hindustan Hindi News

Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 Horoscope, आज का राशिफल 19 मई: 19 मई 2026 की ग्रह स्थिति- मंगल स्वग्रही मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र, गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में, चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र हैं और ये मंगल का नक्षत्र होता है। तो चंद्रमा मिथुन राशि में, मृगशिरा नक्षत्र में, संयोग कर रहे हैं शुक्र और गुरु से, तीनों कन्ट्राडिक्ट है और काल पुरुष का तृतीय भाव कन्ट्राडिक्ट्री फेज से गुजर रहा है। तीनों सौम्य ग्रह हैं, लेकिन चंद्रमा का नक्षत्र जो है, वो एक उग्र नक्षत्र में है, ठीक है ना? तो ये इनकी जो सौम्यता है, उसको प्रभावित करेगा। लेकिन तृतीय भाव में सौम्यता प्रभावित होना और उग्र होना, कार्य प्रणाली में उग्रता लाना और प्रोग्रेसिव स्थिति को दर्शाता है तो दिस इज गुड। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में है।
स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम आपको बहुत ही बड़े लेवल पर ले जाएगा व्यवसायिकता में। कुछ भी आपने अगर नया डिजाइन किया है तो उसको कार्यरूप दें, शुभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना अत्यंत शुभकारी होगा।
जो लोग वाणी प्रधान कार्य करते हैं, अध्यापन में हैं, कानूनी क्षेत्र में हैं, वक्ता हैं, प्रवक्ता हैं, ज्योतिषी हैं, जो लोग प्रवचन देते हैं, कथावाचकहैं, इन लोगों के लिए अत्यंत शुभकारी समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में बड़ी समीपता आ चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सौम्यता के प्रतीक बने हुए हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति ला सकती है। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगाफिर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम की स्थिति अत्यंत शुभकारी है। व्यवसाय भी आपके लिए बहुत अच्छा दिख रहा है। बहुत तरक्की कर रहें हैं। बहुत ग्रो कर रहे हैं। शुभकारी समय। लाल वस्तु पास रखें।
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा शुभकारी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य देव को जल देना शुभ होगा।
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यवसाय आपका टॉप क्लास का रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
स्वास्थ्य में सुधार। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
परेशानी वाला समय, चोट-चपेट देने वाला। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम। व्यापार सही-सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। ऑप्शन के साथ जीवन जियेंगे। प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हो सकता है, प्रेम, संतान, व्यापार अत्यंत शुभकारी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान अत्यंत शुभ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
भूमि, भवन, वाहन के मल्टीपल योग बन रहे हैं। प्रेम का साथ होगा। संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News