Vladimir Putin To Visit India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआी के मुताबिक, उनके एक वरिष्ठ सहयोगी ने इस बात की पुष्टि की है. इससे पहले पुतिन दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं.
इसी बीच पुतिन मंगलवार को चीन के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. यह दौरा डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चीन यात्रा के तुरंत बाद हो रहा है, जिससे इसकी कूटनीतिक अहमियत और बढ़ गई है.
चीन दौरे पर जा रहे पुतिन
चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और उनके चीन समकक्षीय राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बताया कि यह पुतिन की चीन की 25वीं यात्रा होगी, जो दोनों देशों के बीच गहरे रणनीतिक संबंधों को दर्शाती है.
चीन के विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि दोनों देश इस यात्रा को एक अवसर के रूप में देखते हुए अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करेंगे, ताकि वैश्विक स्तर पर स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके. 2012 में सत्ता संभालने के बाद से शी जिनपिंग और पुतिन कई बार मिल चुके हैं और एक-दूसरे को “करीबी मित्र” बताते रहे हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप की चीन यात्रा (14–16 मई) के दौरान भी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई थी, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा प्रमुख रहा. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इस अहम समुद्री मार्ग पर नाकेबंदी के कारण दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.