Bangladesh News: बांग्लादेश में भारतीय मिशन में अधिकारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज! – Times Now Navbharat

प्रतीकात्मक फोटो
बांग्लादेश के चटगांव (Chattogram) स्थित सहायक उच्चायोग में भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर मृत पाए गए हैं। 38 वर्षीय अधिकारी मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले थे। उनका शव सोमवार सुबह कार्यालय परिसर से बरामद किया गया। शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए चिटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। उनकी मौत की सही वजह अभी तक साफ नहीं है।
शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए चिटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। उनकी मौत की सही वजह अभी तक साफ नहीं है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए, CMCH के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद तस्लीम उद्दीन ने बताया कि उस व्यक्ति को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।उन्होंने कहा कि हालांकि, शुरुआती जांच के दौरान शव पर चोट के कोई निशान या कोई संदिग्ध संकेत नहीं मिले।
सिटी पुलिस के सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद ने बताया, ‘धर भारतीय सहायक उच्चायोग में प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह करीब 9:30 बजे उनका शव बरामद किया, जिसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए CMC अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया।’ पुलिस जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News